समाहरणालय के प्रशाखा कर्मियों की उपस्थिति की जांच करेंगे डीएम
समाहरणालय के प्रशाखा कर्मियों की उपस्थिति की जांच करेंगे डीएम कटिहार . समाहरणालय स्थित विभिन्न सरकारी दफ्तर में विलंब से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं. अब हर दिन कार्यालय खुलने के आधे घंटे बाद जिला पदाधिकारी उपस्थिति पंजी की जांच करेंगे. डीएम के ओएसडी शंकर रमण ने दी डीएम के आदेश के […]
समाहरणालय के प्रशाखा कर्मियों की उपस्थिति की जांच करेंगे डीएम कटिहार . समाहरणालय स्थित विभिन्न सरकारी दफ्तर में विलंब से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं. अब हर दिन कार्यालय खुलने के आधे घंटे बाद जिला पदाधिकारी उपस्थिति पंजी की जांच करेंगे. डीएम के ओएसडी शंकर रमण ने दी डीएम के आदेश के आलोक में सभी प्रमुख विभाग के प्रधान लिपिक को निर्देश जारी किया है. कार्यालय अधीक्षक, जिला स्थापना प्रशाखा, जिला राजस्व, जिला सामान्य प्रशाखा, जिला आपूर्ति, जिला नजारत, जिला विधि, जिला आपदा, प्रशाखा, जिला जन शिकायत कोषांग, जिला अभिलेखागार, जिला भू-अर्जन प्रशाखा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, कार्यालय डीपीओ, आइसीडीएस कार्यालय, जिला भू-हदबंदी, जिला नीलाम पत्र प्रशाखा, आरटीपीएस, कोषांग के प्रधान लिपिक को निर्देश दिया है कि उनके अधीनस्थ पदस्थापित कर्मियों समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें. प्रत्येक दिन 10.40 बजे पूर्वाह्न में प्रशाखा के लिए संधारित उपस्थिति पंजी जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










