मिल सकेगा 88 गांवों को स्वास्थ्य उपकेंद्र तोहफा
मिल सकेगा 88 गांवों को स्वास्थ्य उपकेंद्र तोहफाफोटो::::::::::::नहीं है-उम्मीद 2016 – – 20 एपीएचसी की आधारभूत संरचना भी दुरुस्त किये जाने की संभावनाप्रतिनिधि, कटिहारनूतन वर्ष 2016 का पांचवां दिन मंगलवार को समाप्त हो गया. नये वर्ष के आगमन पर लोग तरह-तरह की उम्मीद लगाये हुए हैं. खासकर सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को […]
मिल सकेगा 88 गांवों को स्वास्थ्य उपकेंद्र तोहफाफोटो::::::::::::नहीं है-उम्मीद 2016 – – 20 एपीएचसी की आधारभूत संरचना भी दुरुस्त किये जाने की संभावनाप्रतिनिधि, कटिहारनूतन वर्ष 2016 का पांचवां दिन मंगलवार को समाप्त हो गया. नये वर्ष के आगमन पर लोग तरह-तरह की उम्मीद लगाये हुए हैं. खासकर सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर लोगों को अत्यधिक उम्मीदें हैं. यद्यपि, वर्ष 2016 कटिहारवासियों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा. लोग ऐसी उम्मीद कर रहे हैं. उम्मीद के कई कारण भी है. कई क्षेत्रों में काम चल रहा है, जो 2016 में आकार ले लेगा व इससे जनमानस को फायदा पहुंचेगा. इस नये साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां मिलने वाली है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कटिहार वासियों को स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने की तैयारी चल रही है. खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य संस्थान यानी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) व स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) की आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए कदम उठाये जा रहे हैं. जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार नवसृजित 20 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 88 स्वास्थ्य उपकेंद्र के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. नेशनल पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के अनुसार एपीएचसी व एचएससी के लिए पद सृजित व आधारभूत संरचना को दुरुस्त किया जायेगा.20 एपीएचसी को मिलेगा भवनविभागीय सूत्रों की माने तो नवसृजित 20 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के आधारभूत संरचना को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा प्रक्रिया शुरू करने संबंधी आदेश निर्गत किया गया. आजमनगर प्रखंड में मल्लिकपुर, निमौल व खुरियाल, बरारी में सूजापुर व सुखासन, बारसोई में सुधानी व कर्णपुर, डंडखोरा में मोहनी, फलका में रहटा व मोरसंडा, हसनगंज में महमदिया, कदवा में कुम्हड़ी व चौकी, कटिहार में हफलागंज, कोढ़ा में बिनोदपुर व पवई, कुरसेला में बल्थी महेशपुर, मनिहारी में मुख्यालय, मनसाही में कुरेठा, प्राणपुर में सहजा तथा समेली में डुमर के नवसृजित एपीएचसी में शीघ्र ही भवन निर्माण व सृजित पद के आधार पर आधारभूत संरचना दुरुस्त किया जायेगा. 88 स्वास्थ्य उपकेंद्र को मिलेगा भवनजिले के सभी 16 प्रखंडों में नवसृजित 88 स्वास्थ्य उपकेंद्र की आधारभूत संरचना भी दुरुस्त किया जायेगा. राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के निदेश के आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति ने आइपीएचएस के आधार पर पदों का सृजन करते हुए एचएससी की आधारभूत संरचना दुरुस्त करने का निदेश दिया है. एचएससी में दो एएनएम कार्य करेगी. साथ ही भवन व अन्य सुविधाओं से भी लैस होगी. इन गांवों को मिला नया एचएससीजिले में कुल 88 गांवों में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गये. अब जिले में कुल स्वास्थ्य उपकेंद्रों की संख्या 345 हो गयी है. जिन गांवों में नया एचसीसी खोले गये हैं उनमें अमदाबाद में ओकसा, जमरा, बबलाबन्ना, गदरा महाराजपुर, बलरामपुर जम्मुतल्ला व राधेमाधे हैं. जबकि आजमनगर प्रखंड के जोकर, रोहिया, पिंढ़ाल, बालूगंज, इमामनगर, मुरबतपुर, बैरिया, चांदपुर, बलरामपुर में भैसाल, बालूगंज, शरीफनगर, मेंदीपुर, लोहागाड़ा, शाहपुर, कमरा, बरारी में सहुंरिया, बिंद टोली, लक्ष्मीपुर, भंडारतल उत्तर, शिशिया, सिरकट्टा, हाशिमपुर, बारसोई में पराहगांव, चौंद, हमरोई, मौलानापुर, इमादपुर, डंडखोरा में बिजैली, भूमि गुरगांव, फलका में बरेटा, छोटी चातर, चंदवा, गिरियामा, मधेली, सोहथा घाट, हसनगंज में दहियारगंज, रटनी, ठेघवा, कदवा में सागरथ, शिकारपुर, परभेली, जीगिन, धपरसिया, इशुनपुर, भावनगर, रायपुर, कटिहार में मनिया, चिलमारा, फसिया, खैरा, गोला घाट, हाजीपुर, टीटाबाड़ी, कोढ़ा में गोरगांव, गोंदवारा, संदलपुर कला, भटवारा, नक्कीपुर, मधुरा, मुस्लिम टोला, महिगांवपुर, कुरसेला में कमल कांटी, तेघरिया मिलिक, मनिहारी में केवाला ढाला, महेशपुर सीज, चिकनी आदिवासी टोला, बौलिया दियारा, बगुलागढ़, मनसाही में लहसा, एकौना, भेड़मारा, साहेबनगर, कुर्सेल, प्राणपुर में कास्थहाबर, सिरंडा, बुधनगर, खुशालपुर, धबौल, मंझेली तथा समेली में खोटा, विश्नीचक बखरी व रामनगर शामिल है. एपीएचसी के लिए पदों का सृजननव सृजित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आइपीएचएस के आधार पर पदों का सृजन किया गया है. अब एक एपीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष चिकित्सक व फर्मासिस्ट का एक-एक पद सृजित किया गया है. इसी तरह नर्स मिडवाइफ तीन, हेल्थ वर्कर (महिला एएनएम) एक, लिपिक दो, हेल्थ एजुकेटर एक, हेल्थ असिस्टेंट एलएचभी महिला पुरुष एक-एक, लैब टेक्नीशियन एक, ड्रेसर एक तथा चतुर्थवर्गीय कर्मी चार होंगे. कहते हैं डीपीएमजिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश कुमार ने बताया कि 88 स्वास्थ्य उपकेंद्र व 20 नवसृजित एपीएचसी में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरा के आदेश जारी किया गया है. वर्ष 2016 में आधारभूत संरचना दुरुस्त करने का लक्ष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










