हाइटेंशन तार गिरा, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

हाइटेंशन तार गिरा, एक की मौतफोटो नं. 36,37 कैप्सन-घटना के विरोध में टायर जलाकर प्रदर्शन करते लोग एवं मौके पर पहुंचे पदाधिकारी समझाते-बुझाते -घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी-आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम-पांच घंटे जाम से लोगों को हुई परेशानी-मुआवजे के आश्वासन के बाद हटाया जामप्रतिनिधि, बरारी (कटिहार)प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के […]

विज्ञापन

हाइटेंशन तार गिरा, एक की मौतफोटो नं. 36,37 कैप्सन-घटना के विरोध में टायर जलाकर प्रदर्शन करते लोग एवं मौके पर पहुंचे पदाधिकारी समझाते-बुझाते -घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी-आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम-पांच घंटे जाम से लोगों को हुई परेशानी-मुआवजे के आश्वासन के बाद हटाया जामप्रतिनिधि, बरारी (कटिहार)प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के बड़ी भैंसदीरा जीडी रोड चौक पर सब्जी बेच रहे एक गरीब परिवार के ऊपर मंगलवार को ग्यारह हजार उच्च क्षमता का विद्युत तार गिर गया. इससे परिवार के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में राजकुमार साह (35) को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाने क्रम में मौत हो गयी, जबकि संतोष कुमार चौधरी (28) को बेहतर इलाज के लिए कटिहार भेजा गया है. उधर, घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग व विद्युत विभाग की लापरवाही के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. काढ़ागोला जीडी रोड से पांच घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार प्रखंड के बड़ी भैंसदीरा चौक जीडी रोड स्थित सब्जी बाजार में बीपीएल कार्डधारी परिवार सब्जी बेचता है. मंगलवार की सुबह जब बड़ी भैंसदीरा चौक पर जीडी रोड किनारे राज कुमार साह पर सुबह नौ बजे के करीब ग्यारह हजार हाई वोल्टेज का विद्युत तार गिर गया. इसमें राजकुमार साह व संतोष कुमार चौधरी जख्मी हो गये. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय व जिला के पदाधिकारी को दी. ग्रामीणों की मदद से जख्मी दोनों व्यक्तियों को रेफरल हॉस्पिटल बरारी लाया गया, जहां चिकित्सक ने राजकुमार साह पिता भागवत साह को मृत घोषित कर दिया. वहीं संतोष चौधरी की स्थिति गंभीर होने से सदर हॉस्पिटल कटिहार रेफर कर दिया गया. इस बीच लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र पासवान, सरपंच रामखेलावन पासवान, समिति सदस्य अमरेंद्र सिंह संजू, संजय यादव, शत्रुघन मेहता, जदयू युवा अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, अमित कुमार, अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, शत्रुघ्न मेहता आदि ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया व मुआवजा देने की मांग की. इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के अधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे. इसके बाद घटनास्थल पर बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, थानाध्यक्ष नरेश कुमार सदल-बल पहुंचे. परिवार को कबीर अंत्योष्ठी योजना का तीन हजार नकद पंचायत के मुखिया राजेंद्र पासवान ने दिया. पदाधिकारियों द्वारा राजकुमार की पत्नी को पारिवारिक लाभ पचास हजार एक सप्ताह में देने, इंदिरा आवास का लाभ, विद्युत विभाग द्वारा दो लाख का मुआवजा व ग्यारह हजार के जर्जर तार की जगह कवर वायर लगाने के आश्वासन पर पांच घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया. शव को प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा. महिलाएं, बच्चे सभी सड़क पर बैठ गये. राजकुमार की पत्नी ननकी देवी, पुत्री सुनीता कुमारी (13), कविता कुमारी, अनिता कुमारी, ममता कुमारी व 9 वर्षीय गुंजा कुमारी के सिर से पिता का साया उठ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन