मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक

Updated:
विज्ञापन

मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक फोटो संख्या-9 कैप्सन-बैठक में शामिल कांग्रेसी. कटिहार. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम राय की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों की एक बैठक संपन्न हुई. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रो विनोद यादव, अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक फोटो संख्या-9 कैप्सन-बैठक में शामिल कांग्रेसी. कटिहार. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम राय की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों की एक बैठक संपन्न हुई. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रो विनोद यादव, अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष अरुण यादव, इंटक जिलाध्यक्ष विकास सिंह व युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष तौकिर आलम मौजूद थे. जबकि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह कोढ़ा विधायक पूनम पासवान उपस्थित थी. बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस विचार धारा के लोगों को अधिक से अधिक जिताने और आगामी लोकसभा 2019 के निर्वाचन को ध्यान रख संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया. जबकि आगामी 10 एवं 11 जनवरी 2016 को कटिहार जिला के प्रभारी मंत्री बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह के आगमन की तैयारी के मामले को लेकर बैठक में समीक्षा की गयी. बैठक में प्रखंड अध्यक्षों में मो मुख्तार, माधव पांडेय, मो जियाउल हक, रूजन यादव, रवि किशन, मो अम्मान, राजीव कुमार, प्रभाष कुमार यादव, गोपाल राय, जय प्रकाश मंडल, राजेश कुमार मंडल, मो एहरार आलम, मो अशफाक आलम, धनिक लाल राय, विपिन चौधरी, विकास कुमार, अमित कुमार मंडल, वीरेंद्र दास, अरुण साह, कुंदन सिंह, अनिल यादव, नितेश चौधरी, बबलू, एखलाकुर रहमान, मो अशरारूल हक, मो इसमाइल, लोकेश कुमार एवं सगीर आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन