पार्सल ऑफिस होकर अनाधिकृत रूप से आवागमन करते हैं यात्री
पार्सल ऑफिस होकर अनाधिकृत रूप से आवागमन करते हैं यात्री फोटो नं. 5 कैप्सन-पार्सल ऑफिस से होकर आते-जाते लोग प्रतिनिधि, कटिहार रेलवे के सिटी बुकिंग के पास स्थित पार्सल ऑफिस के बीच से इन दिनों आम रास्ता बना हुआ है, जबकि वहां गेट पर अनाधिकृत प्रवेश पर रोक का बोर्ड टंगा हुआ है. ट्रेनों की […]
पार्सल ऑफिस होकर अनाधिकृत रूप से आवागमन करते हैं यात्री फोटो नं. 5 कैप्सन-पार्सल ऑफिस से होकर आते-जाते लोग प्रतिनिधि, कटिहार रेलवे के सिटी बुकिंग के पास स्थित पार्सल ऑफिस के बीच से इन दिनों आम रास्ता बना हुआ है, जबकि वहां गेट पर अनाधिकृत प्रवेश पर रोक का बोर्ड टंगा हुआ है. ट्रेनों की यात्रा करने वालों में रेलवे प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए लोग बिना रोक-टोक के भारी संख्या में आना-जाना करते देखे जा सकते हैं, जबकि उक्त स्थल पर पार्सल भेजे जाने वाला सामान काफी संख्या में रखा रहता है और आरपीएफ जवानों की तैनाती होती है. इसके अलावे पार्सल बाबू से लेकर पार्सल के कार्यों से व्यवसायी एवं रेलकर्मियों की मौजूदगी रहती है. बावजूद इसके भारी संख्या में यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है. जबकि रेलवे प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों और अवैध हॉकरों सहित अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन ऐसे तत्वों को इस प्रकार के वर्जित क्षेत्र से निकल भागने का सुनहरा मौका अवश्य प्रदान किया जाता है. पार्सल ऑफिस परिसर के खुलेपन का उपयोग बेखौफ इस्तेमाल ऐसे तत्व भी करने से बाज नहीं आते, जो रेलवे को किसी न किसी प्रकार की आर्थिक क्षति व रेलवे के कार्यों में नाहक बाधा उत्पन्न करने वाले भी सफल होते हैं. रेलवे प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए ताकि अपराधी किस्म के लोगों पर नकेल कसा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










