आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ ने किया निरीक्षण
आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ ने किया निरीक्षण फोटो संख्या-33 कैप्सन-सीडीपीओ सुनीता कुमारी. प्रतिनिधि, कटिहार आजमनगर की सीडीपीओ सुनीता कुमारी ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया. जहां व्यापक अनियमितता पायी गयी. जानकारी के अनुसार सुश्री कुमारी ने केंद्र संख्या 68 पर ग्रोथ चार्ट पंजी सामान्य नहीं पायी गयी है. […]
आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ ने किया निरीक्षण फोटो संख्या-33 कैप्सन-सीडीपीओ सुनीता कुमारी. प्रतिनिधि, कटिहार आजमनगर की सीडीपीओ सुनीता कुमारी ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया. जहां व्यापक अनियमितता पायी गयी. जानकारी के अनुसार सुश्री कुमारी ने केंद्र संख्या 68 पर ग्रोथ चार्ट पंजी सामान्य नहीं पायी गयी है. अधिकांश केंद्रों पर केंद्र क्रियान्वयन पंजी असामान्य पायी गयी. मिला जुला कर प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकारी दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंधन पाया गया है. जिन केंद्रों पर जांच क्रम में अनियमितता देखने को किसी संबंधित केंद्र की पर्यवेक्षिकाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए उनके विरुद्ध डीएम को रिपोर्ट समर्पित करने की बात उन्होंने कही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन केंद्रों का जायजा लिया गया, उनमें से कुछ केंद्रों की ग्रामीणों ने शिकायत की थी. इसी शिकायत के आलोक में जांच किया गया है.सीडीपीओ सुनीता कुमारी से बात करने पर कहा कि रूटीन जांच क्रम में केंद्रों का जायजा लिया गया है. जो भी अनियमितता पायी गयी है उन केंद्रों पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










