बच्चे को पीट कर किया अधमरा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भरती

Updated:
विज्ञापन

बच्चे को पीट कर किया अधमरा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भरती फोटो-6 कैप्सन-घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज. प्रतिनिधि, कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा स्कूल के निकट एक तेरह वर्षीय बालक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुत्र की पिटाई किये जाने की जानकारी मिलते […]

विज्ञापन

बच्चे को पीट कर किया अधमरा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भरती फोटो-6 कैप्सन-घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज. प्रतिनिधि, कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा स्कूल के निकट एक तेरह वर्षीय बालक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुत्र की पिटाई किये जाने की जानकारी मिलते ही मां स्कूल के पास गयी तो उसका पुत्र अचेत व अधमरा स्थिति में पड़ा था उसे पड़ोस के ही तीन चार लड़के पीट रहे थे. उसकी मां को देख कर सभी ने उसे पीटना छोड़ा. तदुपरांत घायल बालक को उसकी मां ने सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने घटना बाबत नगर थाना पुलिस को सूचित कर इलाज आरंभ कर दिया. सूरज उर्फ घोलू घर में खाना खाकर कपड़े पहन कर घर से निकला और अपने मां को बोला कि वह स्कूल के पास जा रहा है. थोड़ी देर बाद उसकी मां व फुफेरे भाई छोटू को सूचना मिला कि उसके भाई को कुछ लड़के पीट रहे हैं. सूरज की मां व छोटू घटना स्थल की ओर भागा तो देखा कि कृष्णा, पांडो, रॉकी शामिल सूरज को बेदर्दी से पीट रहा था. सूरज बेहोश होकर सड़क पर पड़ा था लेकिन वह सभी उसकी पिटायी कर ही रहा था. सुरज की मां को देखते सभी लड़के वहां से निकल गया. पुत्र की गंभीर अवस्था को देख उसे सदर अस्पताल में भरती कराया . चिकित्सक डॉ तनवीर हैदर ने घायल बालक का इलाज शुरू कर नगर थाना पुलिस को सूचित कर दिया. वहीं समाचार प्रेषण तक बालक अचेत अवस्था में था जिस कारण यह पता नही चल पा रहा था कि उसे किस कारण से आरोपी लड़कों ने पिटाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन