विवाद में दो ने खाया जहर, स्थिति सुधरी

Updated:
विज्ञापन

डंडखोरा पररिया निवासी राजकुमारी देवी पति छोटे लाल राय की पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर रविवार को जहर खा लिया जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी कटिहार : दो अलग-अलग मामले में एक महिला सहित एक पुरुष ने विषपान कर लिया जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

डंडखोरा पररिया निवासी राजकुमारी देवी पति छोटे लाल राय की पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर रविवार को जहर खा लिया जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी

कटिहार : दो अलग-अलग मामले में एक महिला सहित एक पुरुष ने विषपान कर लिया जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंडखोरा पररिया निवासी राजकुमारी देवी पति छोटे लाल राय की पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर रविवार को जहर खा लिया जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी. परिजनों ने राजकुमारी की नाजुक स्थिति को देख उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया चिकित्सक ने घायल की स्थिति देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में पहुंचते ही ओडी में तैनात चिकित्सक ने पीड़ित महिला का इलाज आरंभ कर दिया.
वहीं एक अन्य मामले में कदवा निवासी चंदन कुमार पिता लंबु राय को भी विषाक्त पदार्थ के सेवन के उपरांत बिगड़ती स्थिति को देख उक्त व्यक्ति को सदर अस्पताल में भरती कराया गया जहां दोनों की स्थिति में सुधार है. इस संदर्भ में चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन