खबर का असर, सीओ व थानाध्यक्ष किसानों की समस्या का निकालेंगे हल

Updated:
विज्ञापन

खबर का असर, सीओ व थानाध्यक्ष किसानों की समस्या का निकालेंगे हल बरारी. जौनिया के किसानों की समस्या से संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होते ही प्रशासन व पुलिस सक्रिय हो गयी. बरारी थाना में अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष की उपस्थिति में किसानों की समस्या के निदान का रास्ता पदाधिकारी द्वारा रविवार को जौनिया दियारा […]

विज्ञापन

खबर का असर, सीओ व थानाध्यक्ष किसानों की समस्या का निकालेंगे हल बरारी. जौनिया के किसानों की समस्या से संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होते ही प्रशासन व पुलिस सक्रिय हो गयी. बरारी थाना में अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष की उपस्थिति में किसानों की समस्या के निदान का रास्ता पदाधिकारी द्वारा रविवार को जौनिया दियारा जाकर किसानों को जमीन व फसल की पैमाइश कराने की बात कही गयी. रविवार को बरारी थाना में किसानों के साथ बैठक कर उसके सारे कागजातों का अवलोकन करते हुए सीओ ओमप्रकाश गुप्ता व थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने जौनिया के किसान वैधनाथ मंडल, संजय मंडल, जागेश्वर मंडल, दिलीप मंडल, राजकुमार मंडल, जनेसर मंडल एवं सुबोद ब्यास आदि किसानों को अगले रविवार को जौनिया दियारा जाकर पदाधिकारी की उपस्थिति में भूमि फसल के मामले का निष्पादन किया जायेगा. मौके पर उदय पोद्दार, उमेश सिंह निषाद, कृष्णा अग्रवाल, अनिल पासवान सहित जौनिया गांव की महिलाएं मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन