आरपीएफ ने राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में जांच

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ ने राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में जांच कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की ली गयी तलाशी फोटो- 2 कैप्सन, ट्रेनों की जांच करते आरपीएफ. प्रतिनिधि,कटिहार पंजाब के पठानकोट एयरवेस एयरफोर्स स्टेशन में आतंकी हमले के मद्देनजर आइबी ने देश में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया है. हाइ अलर्ट को लेकर रेलवे भी अपनी सुरक्षा गतिविधि […]

विज्ञापन

आरपीएफ ने राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में जांच कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की ली गयी तलाशी फोटो- 2 कैप्सन, ट्रेनों की जांच करते आरपीएफ. प्रतिनिधि,कटिहार पंजाब के पठानकोट एयरवेस एयरफोर्स स्टेशन में आतंकी हमले के मद्देनजर आइबी ने देश में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया है. हाइ अलर्ट को लेकर रेलवे भी अपनी सुरक्षा गतिविधि तेज कर दी है. सनद हो कि आरपीएफ कमांडेट मोहम्मद साकिब के निर्देश पर कटिहार आरपीएफ इंस्पेक्टर इंद्रासन सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ ने रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों की चेकिंग की. जिसमें राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार से दिल्ली जानेवाली अमरनाथ एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस सहित अन्य कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की सघनता से तलाशी ली गयी. इस दौरान आरपीएफ ने सघन जांच में डॉग स्कॉउड से भी सहायता लिया. जिसकी मदद से ट्रेनों में जांच की जा रही थी. आरपीएफ ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के समानों की भी सघनता से जांच की और वैसे यात्री जिसपर आरपीएफ को भी जरा सा संदेह दिखती उसके सारे समान की भी चेकिंग कर रहे थे. प्लेटफार्म पर काफी संख्या में तैनात थे जवान देश में आतंकी हमले के मद्देनजर कटिहार प्लेटफार्म पर काफी संख्या में रेलवे सुरक्षा बलों को प्लेटफार्म पर तैनात किया गया था. प्लेटफार्म पर आवागमन करने वाले सभी यात्रियों की भी सघनता से तलाशी ली जा रही थी. प्लेटफार्म में प्रवेश करने वाले यात्रियों की जांच मेटल डिटेक्टर तथा उसके सामानों की जांच लगैज स्कैनिंग मशीन से की जा रही थी.रेलवे की ओर से अनवरत घोषणा जारी थीलावारिस समान से दूर रहेंरेलवे प्लेटफार्म पर ही प्रवेश करते कानों में माइकिंग की आवाज गुंज रही थी जिससे ट्रेन संबंधित जानकारी तो दी जा रही थी लेकिन लगातार यह भी कहा जा रहा था कि प्लेटफार्म सहित ट्रेन में अगर किसी प्रकार का लावारिश वस्तु देखे तो इसकी जानकारी शीघ्र ही जीआरपी , आरपीएफ सहित रेलवे को अधिकारी को दे. मौके पर काफी संख्या में आरपीएफ अधिकारी व सुरक्षा बल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन