घटवार टोला सड़क किनारे लगे 400 पौधों को काट किया नष्ट

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Mar 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
घटवार टोला सड़क किनारे लगे 400 पौधों को काट किया नष्ट

घटवार टोला सड़क किनारे लगे 400 पौधों को काट किया नष्ट

विज्ञापन

– पुलिस ने शुरू कर दी है पौधा काटने के मामले की जांच कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के घटवार टोला जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर लगाये गये करीब 400 पौधों को असामाजिक तत्वों ने काटकर बर्बाद कर दिया है. वनरक्षकों की ओर से दी गयी सूचना पर प्रशासन हरकत में आयी. जानकारी के अनुसार शनिवार रात हुई इस घटना की सूचना वनरक्षक तौफीक आलम, उपेंद्र मंडल, लक्ष्मण राय और अजब लाल राय को मिली. जिन्होंने तुरंत पंचायत रोजगार सेवक सुशांत कुमार राज को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पंचायत रोजगार सेवक ने अपने वरीय अधिकारियों को सूचित किया. घटना स्थल पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रमानी सूरज पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया. गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी. इसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट तैयार की. स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने जताया रोष इस घटना से न केवल प्रशासन बल्कि स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी आक्रोशित हैं. मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, उपमुखिया नजरुल हक, पंचायत रोजगार सेवक सुशांत कुमार राज और कार्यक्रम पदाधिकारी रमानी सूरज ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की. मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल ने कहा, सरकार पर्यावरण को बचाने और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. कुछ लोग नासमझी में इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. पूरे समाज को नुकसान हो रहा है. कोलासी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन