तेग बहादुर का 350 वां शहीदी गुरुपर्व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न

तेग बहादुर का 350 वां शहीदी गुरुपर्व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न
बरारी. तिलक जंजू राखा प्रभु साका कीनो बड़ी कल महि साका. साधनि हेति इही जिनि करी. सीस दिया पर सी न उचरी गुरुवाणी के साथ श्रीगुरु लेग बहादर ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में नौंवे गुरु नानक श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज की 350 वां तीन दिवसीय महान शहीदी गुरुपर्व के तीसरे दिन गुरुवार को समाप्त हो गया. श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत भव्य पंडाल में गुरुग्रंथ साहिब की हजुरी में दीवान सजाया गया. सजे दीवान में उत्तर प्रदेश लखनऊ की महिला राज्ञी जत्था बीवी जसप्रीत कौर ने गुरु तेग बहादुर की शहीदी पर गुरु की महिमा का वृतांत गुरुवाणी का श्रवण करा संगतों को निहाल किया. कथा वाचक सुखप्रीत सिंह व जीवेंद्र सिंह ने बताया कि सनातन धर्म, सत्य व मानवता की रक्षा के लिए नांवी पातशाही ने चांदनी चौक दिल्ली में शहीद हो गये. शहादत के समय बादल में काली घटा छाने लगी. गुरुजी की शहादत ने भारत वर्ष की सभ्यता संस्कृति की रक्षा की. सिखी सजाये रखौ संगतों को आत्मसात कराया. राज्ञी जव्या भाई भरपूर सिंह ने गुरु की वाणी का मनोहर कीर्तन कर सर्व साध संगतों को श्रवण कराया. गुरुपर्व में तख्त हरि मंदिर पटना साहिब के वरीय मीत प्रधान सह बिहार राज्य अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा ने गुरु का आशीष प्राप्त किया. गुरुद्वार प्रबंधक चेयरमैन सूरत सिंह नलवा, पूर्व सासंद निखिल कुमार चौधरी, जदयू प्रदेश नेत्री प्रो डॉ हरपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला परिषद गुणसागर पासवान, प्रधान रंजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, अमरजीत सिंह सोडी, अमरजीत सिंह महेशवा, सत्यदेव सिंह, सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी चेयरमैन गोविंद सिंह ने शीश नवाकर गुरु की खुशिया प्राप्त की. देर शाम ग हेडग्रंथी भाई जीवन सिंह ने मानव कल्याण अरदास कर कढ़ाह प्रबद की देग संगतों के बीच वितरण किया. तीन दिव पीय गुरुपर्व को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरविंदर सिंह, महासचिव वीरेंद्र सिंह बॉबी, उपाध्यक्ष बाबा भगत सिंह, सचिव कुलविंदर सिंह, उपसचिव धनवीर सिंह, कनीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, सदस्य हरजीत सिंह, माया सिंह, सुखविंदर सिंह, रविंद्र पाल सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान सनीन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, खालसा युवक दल, स्त्री सतसंग सभा ने पूरा सहयोग दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




