कटिहार के सात विधानसभा क्षेत्र में 20.70 लाख हुए वोटर

Updated at : 30 Sep 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार के सात विधानसभा क्षेत्र में 20.70 लाख हुए वोटर

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कटिहार का भी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दिया गया है.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

कटिहार. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01-07-2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में मंगलवार को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक आहुत की गयी. बैठक में शामिल राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को गहन पुनरीक्षण अवधि में निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन, प्राप्त दावा-आपत्ति एवं अंतिम प्रकाशन के उपरांत विधान सभावार निर्वाचकों की संख्यात्मक विवरणी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी.

उल्लेखनीय है कि एसआईआर के बाद दिनांक 01-08-2025 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया था. प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद निर्धारित अवधि तक दावा-आपत्ति ली गयी. दावा-आपत्ति निष्पादन के बाद ही अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित की गयी. दिनांक 24-06-2025 से दिनांक 01-09-2025 तक की अवधि में कुल 41 हजार 719 प्रपत्र छह, 02 प्रपत्र 6 क, 19 हजार 874 प्रपत्र-7 एवं 24 हजार 796 प्रपत्र 8 में दावा-आपति प्राप्त हुआ है. प्राप्त दावा-आपति पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा विधिवत नोटिस निर्गत सम्यक सुनवाई के उपरांत दावा-आपत्ति का निष्पादन किया गया है. इसके बाद अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक सूची का प्रकाशन मंगलवार को हुआ है. अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची के अनुसार जिला अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 70 हजार 262 है. जिसमें 10 लाख 88 हजार 613 पुरुष एवं नौ लाख 81 हजार 614 महिला तथा 35 अन्य निर्वाचक हैं. वर्तमान में जिले का लिंग अनुपात 902 हो गया है. अंतिम प्रकाशन के उपरांत अर्हता प्राप्त वैसे नागरिक, जिनका नाम वर्तमान तक निर्वाचक सूची में पंजीकृत नहीं हो पाया है, वे प्रपत्र छह में आवेदन पत्र अपने बीएलओ अथवा ऑनलाइन के माध्यम से समर्पित कर सकते हैं. यह भी जानकारी दी गयी है कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के आठ दिन पूर्व तक प्राप्त आवेदन पत्र दाखिल किया जा सकता है. बताया गया है कि किसी भी आवेदन पत्र को निष्पादित करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित है. फलस्वरूप आठ दिन पूर्व प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र की स्वीकृति के उपरांत उनका नाम निर्वाचक सूची में पंजीकृत हो पायेगा तथा वे मतदान में भाग ले सकते हैं. आयोग के निर्देश के अनुसार प्रारूप व अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है. इसी क्रम में अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची की हार्ड (फोटो सहित) एवं सॉफ्ट प्रति फोटो रहित सीडी में उपलब्ध करायी गयी. बैठक में डीएम के अलावा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

बलरामपुर में है सर्वाधिक मतदाता

प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार, कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदाता बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन लाख 46 हजार 388 मतदाता हैं. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 83 हजार 394 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 62 हजार 992 है. कटिहार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 60 हजार 755 है. इसमें एक लाख 35 हजार 99 एवं एक लाख 25 हजार 653 मतदाता क्रमशः पुरुष व महिला है. कदवा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख 78 हजार 991 है. इसमें एक लाख 48 हजार 45 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 30 हजार 944 है. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 11 हजार 953 है. इसमें एक लाख 64 हजार 861 पुरुष मतदाता हैं, जबकि एक लाख 47 हजार 88 महिला मतदाता हैं. इसी तरह मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 95 हजार 654 हैं. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 56 हजार 699 है. महिला मतदाता की संख्या इस विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 38 हजार 943 है. बरारी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 78 हजार 558 है. इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 47 हजार 22 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक 31 हजार 531 है. कोढ़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 97 हजार 963 है. इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 53 हजार 493 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 44 हजार 463 है.

35 हैं अन्य मतदाता

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में अन्य मतदाताओं की संख्या 35 है. इसमें कटिहार में तीन, कदवा में दो, बलरामपुर में दो, प्राणपुर में चार, मनिहारी में 12, बरारी में पांच व कोढ़ा में सात अन्य मतदाता की संख्या है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन