इंटर की तीसरे दिन की परीक्षा में 17281 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

इंटर की तीसरे दिन की परीक्षा में 17281 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित
450 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थिति, आज अंग्रेजी व हिंदी विषय की परीक्षा कटिहार जिले के कुल 42 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को इंटर परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 450 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में इंटर परीक्षा जारी रही. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 17731 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. 17281 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. परीक्षार्थियों ने पहली पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा में सम्मिलित हुए. दूसरी पाली में कला संकाय के भूगोल व कामर्स संकाय क बिजनेस स्टडी विषय में सम्मिलित हुए. डीईओ अमित कुमार, बीएसईबी की ओर से तैनात नोडल अधिकारी सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. इंटर परीक्षा को लेकर शहरों में गहमागहमी की स्थिति रही. सभी प्रमुख सड़कों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. डीइओ ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा ली जा रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने की व्यवस्था की गयी है. कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच जारी है परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर बुधवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर जायजा लिया. अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. उड़नदस्ता टीम ने भी कई केंद्रों पर जाकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे दिन भी इंटर की परीक्षा जारी रही. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर पूरी तरह रोक थी. जिन परीक्षार्थियों के पास मोबाइल था. उसे रख लिया गया. परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें मोबाइल लौटाया गया. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल भी तैनात थे. जबकि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये परीक्षा की निगरानी हो रही थी. स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जा रही है. आज अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा ———————————— जिला प्रशासन की ओर से जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रथम पाली में 7769 में से 7610 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. जबकि इस पाली में 159 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 9962 के विरुद्ध 9671 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में 291 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले. अब गुरुवार को प्रथम पाली में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के लिए अंग्रेजी व दूसरी पाली में कला संकाय व वोकेशनल के लिए हिंदी विषय की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










