कटिहार से 16 व एनएफ रेलवे से 48 जोड़ी फेस्टिव ट्रेन परिचालित

Updated at : 23 Oct 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार से 16 व एनएफ रेलवे से 48 जोड़ी फेस्टिव ट्रेन परिचालित

कटिहार से 16 व एनएफ रेलवे से 48 जोड़ी फेस्टिव ट्रेन परिचालित

विज्ञापन

– देशभर में चल रहे हैं 12 011 पूजा स्पेशल ट्रेन कटिहार रेलवे ने त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए व्यापक व सुव्यवस्थित प्रबंध किया है. रेलने ने दिवाली पूजा व छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है. जो पिछले वर्ष की समान अवधि में चलायी गयी. 7,724 ट्रेनों की तुलना में एक उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडल में 48 विशेष त्यौहार ट्रेनें चल रही हैं. जो सितंबर से दिसंबर 2025 तक विभिन्न मार्गों पर कुल 620 यात्राएं करेंगी. कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, जोगबनी व किशनगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग एरिया, पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम, पंखे, अतिरिक्त टिकट काउंटर व स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों सहित विशेष व्यवस्था की गई है. प्रभावी भीड़ प्रबंधन व यात्री सहायता के लिए चौबीसों घंटे वॉर रूम और आरपीएफ कर्मियों सहित अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं. कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, अगरतला, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, नाहरलगुन, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, चर्लपल्ली, मुंबई सेंट्रल, आगरा छावनी, जोगबनी, लामडिंग, हावड़ा, गोमती नगर, आनंद विहार, कामाख्या कई अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चल रही है. 24 अक्तूबर 2025 को निर्धारित ट्रेनें इस प्रकार हैं ट्रेन संख्या 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा दैनिक स्पेशल कटिहार से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी. दौरम मधेपुरा 22:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07542 दौरम मधेपुरा- कटिहार दैनिक स्पेशल दौरम मधेपुरा से 22:45 बजे प्रस्थान करेगी. कटिहार 2:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07540 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी. मनिहारी 21:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07539 मनिहारी- कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 6:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07551 मनिहारी- कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 01:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07552 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और मनिहारी 03:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07555 कटिहार- जोगबनी दैनिक स्पेशल कटिहार से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और जोगबनी 01:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07554 जोगबनी- कटिहार दैनिक स्पेशल जोगबनी से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 05:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल अमृतसर से 13:25 बजे प्रस्थान करेगी. कटिहार जंक्शन 23:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05640 कोलकाता-सिलचर साप्ताहिक स्पेशल कोलकाता से 13:15 बजे प्रस्थान करेगी और सिलचर 23:50 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05634 गोरखपुर- नारंगी साप्ताहिक स्पेशल गोरखपुर से 16:55 बजे प्रस्थान करेगी और नारंगी 21:40 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05625 कामाख्या- रोहतक साप्ताहिक स्पेशल कामाख्या से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और रोहतक 14:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04195 आगरा छावनी-जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल आगरा छावनी से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी. जोगबनी 18:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03005 हावड़ा- लामडिंग साप्ताहिक स्पेशल हावड़ा से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान करेगी और लामडिंग 8:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05743 सोनपुर-कटिहार त्रि-साप्ताहिक स्पेशल सोनपुर से 3:00 बजे प्रस्थान करेगी. कटिहार 12:00 बजे पहुंचेगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे त्यौहारों के मौसम में सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रेल कर्मचारियों के साथ सहयोग करें. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन