रौनिया में 145 मरीजों की निःशुल्क जांच की

रौनिया में 145 मरीजों की निःशुल्क जांच की
बरारी प्रखंड के रौनिया ग्राम कचहरी सरपंच अमित कुमार यादव की अध्यक्षता में सरपंच आवास पर आयोजित समाजिक संगठन जन चेतना क्रांति संघ व नेपाल के हिमालय आंखा अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क मुफ्त आंख, कान जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में 145 लोगों ने आधुनिक मशीन से अपना अपना आंख, कान जांच कराया. शिविर में जरूरत मंद मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त में दी गयी. कई लोगों का जांच में मोतियाबिंद की शिकायत पायी गयी. जिसे संस्था द्वारा निर्धारित शुल्क से आधे शुल्क पर आधुनिक मशीन एवं उत्तम क्वालिटी की लेंस लगाते हुए ऑपरेशन करने का कार्ड जारी किया गया. शिविर में मुख्य रूप से जनचेतना क्रांति संघ के संयोजक बमबम साह, सह संयोजक रूबी कुमारी साह, हिमालय आंखा अस्पताल के मैनेजर श्याम नारायण यादव, डॉ विवेकानंद चौधरी, मार्केटिंग ऑफिसर तारा चन्द यादव, विजन ऑपरेटर श्याम कुमार रॉय शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




