ढाई माह पहले गांव के ही युवक से लव मैरेज, दहेज नहीं दिया तो...

Updated at : 16 Feb 2020 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
ढाई माह पहले गांव के ही युवक से लव मैरेज, दहेज नहीं दिया तो...

कटिहार : शादी के सिर्फ ढाई महीने बाद दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. दिल दहलाने वाली ये घटना जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से सामने आयी है. घटना के बाद मृतका के पिता मो. रज्जाक ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मृतका के […]

विज्ञापन

कटिहार : शादी के सिर्फ ढाई महीने बाद दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. दिल दहलाने वाली ये घटना जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से सामने आयी है. घटना के बाद मृतका के पिता मो. रज्जाक ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है.

ढाई महीने पहले किया प्रेम विवाह

घटना को लेकर बताया जाता है कि सोनवर्षा गांव निवासी मो. रज्जाक की 18 वर्षीय पुत्री अलोनी खातून का निकाह गांव के ही मो. मंजूर अली के पुत्र मो. दुलाल से हुई थी. अलोनी और दुलाल ने ढाई माह पहले लव मैरेज किया था. शादी के बाद महिला को सास-ससुर दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे. महिला ने दुलाल को एक लाख रुपये और सोने के जेवर दिये थे. लेकिन, दहेज मांगने का सिलसिला जारी रहा.

महिला के शरीर पर चोट के निशान

रविवार की सुबह मो. रज्जाक घर से खेत की तरफ गया था. इसी दौरान दुलाल के घर के पास हंगामा होता देख वो पहुंचा. घर के अंदर जाने पर देखा कि अलोनी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. उसके शरीर पर जख्म के निशान थे. इसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना में मृतका के पति दुलाल, सास बीबी मरियम, ससुर मो. मंजूर समेत हनीफ, तारा खातून को अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन