स्टेशन व ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, पुलिस रख रही कड़ी नजर
Updated at : 12 Dec 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन नशा खुरानीगिरोह का अड्डा बनता जा रहा है. रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन नशाखुरानी गिरोह के द्वारा यात्रियों को शिकार बनाया जा रहा है. यात्रियों को नशायुक्त बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर उनके बहुमूल्य सामान को लूटने का सिलसिला जारी है. प्लेटफार्म संख्या एक से लेकर प्लेटफार्म संख्या सात तक अलग-अलग गिरोह […]
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन नशा खुरानीगिरोह का अड्डा बनता जा रहा है. रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन नशाखुरानी गिरोह के द्वारा यात्रियों को शिकार बनाया जा रहा है. यात्रियों को नशायुक्त बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर उनके बहुमूल्य सामान को लूटने का सिलसिला जारी है. प्लेटफार्म संख्या एक से लेकर प्लेटफार्म संख्या सात तक अलग-अलग गिरोह के सदस्यों के द्वारा यात्रियों को लूटने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है.
पूर्णिया, जोगबनी, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, बरौनी, मानसी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नशा खुरानी गिरोह इन दिनों कटिहार रेलवे स्टेशन पर काफी सक्रिय है. गिरोह के द्वारा भोले-भाले यात्रियों को अपने संपर्क में लाकर सबसे पहले दोस्ती कर लेता है. दोस्ती के क्रम में उन्हें अपने बैग से नशा युक्त बिस्कुट का सेवन कराया जाता है.
नशीले बिस्कुट का सेवन करने के पश्चात कुछ देर के बाद यात्री धीरे-धीरे बेहोश होने लगते हैं. यात्री बेहोश होकर गहरी नींद में चले जाते हैं, तो उनके सामान एवं बैग लेकर चंपत हो जाते हैं. यह गिरोह के द्वारा प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन तक में इस कार्य को अंजाम बड़े ही तेजी से दिया जा रहा है. रात्रि में प्लेटफॉर्म में इंतजार कर रहे यात्री के बीच यात्री के रूप में नशा खुरानी गिरोह के सदस्य यात्री के रूप में उनसे संपर्क बढ़ाते हैं.
उनके समीप बैठकर उनसे बातचीत कर उनके करीब आ जाते हैं. यात्री को पुरी तरह विश्वास में लेने के बाद नाजायज फायदा उठाने से बाज नहीं रहते हैं. इस दौरान रेल पुलिस ने कई नशा खुरानी गिरोह के दबोचा भी है. लेकिन इस कदर नशा खुरानी गिरोह का वर्चस्व रेलवे स्टेशन पर बढ़ा है कि इसपर रोक लगाना रेल पुलिस व जीआरपी के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है.
दो युवकों को किया गया था गिरफ्तार : पिछले दिनों प्लेटफार्म संख्या एक के स्टेशन अधीक्षक के चेंबर के समीप टी स्टॉल के आगे मो मेसलर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा जाने के लिए प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे. इसी बीच दो युवक उनके समीप बैठा और बातचीत करने लगा.
बातचीत के क्रम में उनसे संपर्क हो गया. इस दौरान उन्हें अपने बैग से निकाल कर उन्हें बिस्किट खिलाया. बिस्किट खाने के बाद वह यात्री बेहोश हो गया. बेहोश होने के पश्चात दोनों सदस्यों ने उसके बैग को लेकर टी स्टॉल पर गया. वहां बिस्किट खरीदारी की. उसके पश्चात धीरे-धीरे प्रवेश द्वार से होकर बाहर निकल गया.
यात्री के साथ यात्रा कर रहे उनके दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. आरपीएफ पुलिस ने सक्रियता पूर्वक सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगालना शुरू किया. फुटेज के आधार पर नशाखुरानी गिरोह के सदस्य की पहचान किया गया. उसके पश्चात नशाखुरानी गिरोह के सदस्य के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैयार किया गया.
टीम के सदस्य फुटेज के आधार पर प्लेटफार्म से लेकर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन की सभी कोच की जांच-पड़ताल किया गया. इस क्रम में जानकी एक्सप्रेस के कोच संख्या 08403 में दोनों युवक यात्रियों के बीच बैठकर ट्रेन में यात्रा कर रहे. यात्रियों को अपने शिकार बनाने का प्रयास कर रहा था.
इसी बीच रेल पुलिस के द्वारा दोनों युवक पर विशेष रूप से नजर रखे हुए थे. सादे लिबास में पुलिस भी नशा खुरानी गिरोह के दोनों सदस्य के समीप जाकर बैठ गया. कुछ देर के पश्चात दोनों सदस्यों के द्वारा एक यात्री को बिस्किट खिलाया गया. वह यात्री धीरे-धीरे बेहोश होने लगा और उनका बैग लेकर ज्यों ही कोच से बाहर निकल रहा था कि रेल पुलिस के द्वारा दोनों युवक को धर दबोच लिया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
जीआरपी थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि आरपीएफ के उप निरीक्षक अनूप तिवारी के द्वारा लिखित आवेदन पर जीआरपी थाना में दोनों नशा खुरानी गिरोह के सदस्य पूर्णिया निवासी कारु सहनी एवं शंकर शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया.
गिरफ्तार किये गये युवक के पास से नशा का टेबलेट, पाउडर, बिस्किट, चाकू, बैग, नगद रुपए, मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक कारु सहनी एवं शंकर शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि नशा खुरानी गिरोह पर विशेष नजर रखी जा रही है.
इन नेताओं ने बताया कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है एवं मजदूर व जन विरोधी नीतियों की वजह से हर तबका परेशान है. एटक व सीटू के नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल में केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल है. जिला स्तर पर भी विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेताओं के साथ बैठक होगी. इस अवसर पर जिला ऑटो एसोसिएशन के गौतम घोष सहित कई नेता उपस्थित थे.
कटिहार जिला
बीते 6 व दिसंबर को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन कॉउंसिल ने किया कोशी महाविद्यालय का मूल्यांकन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




