ePaper

मजदूर लापता, थाने में शिकायत

Updated at : 06 Sep 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर लापता, थाने में शिकायत

मनसाही : थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के बड़ी मोहनपुर गांव में मजदूरों को ठेकेदार द्वारा प्रदेशों में काम दिलाने के बहाने ले जाने का मामला सामने आया है. इसमें मजदूरी के नाम पर न सिर्फ मजदूरों का शोषण हो रहा है, बल्कि कई मजदूर लापता भी हैं. मनसाही में ताजा मामला मोहनपुर पंचायत के […]

विज्ञापन

मनसाही : थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के बड़ी मोहनपुर गांव में मजदूरों को ठेकेदार द्वारा प्रदेशों में काम दिलाने के बहाने ले जाने का मामला सामने आया है. इसमें मजदूरी के नाम पर न सिर्फ मजदूरों का शोषण हो रहा है, बल्कि कई मजदूर लापता भी हैं.

मनसाही में ताजा मामला मोहनपुर पंचायत के बड़ी मोहनपुर एवं बिशनपुर मुसहरी टोला से जुड़ा हुआ है. एक ही पंचायत के दो अलग-अलग जगह की घटना है.
बड़ी मोहनपुर के रहने वाले योगेन्द्र मंडल का बेटा बाबू लाल मंडल व दामाद फेकन मंडल महज आठ हजार की मजदूरी पर दो माह के लिए मजदूरी करने के लिए गांव के ही मो. शमीम पिता फेकन मियां ने 28 फरवरी को ही वाराणसी के हरिद्वार लोगों को लेकर गये थे.
मगर छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक दोनों व्यक्ति घर वापस नहीं पहुंच पाये. मामले को लेकर पीड़ित के पिता योगेंद्र प्रसाद मंडल ने तंग आकर मनसाही थाने में आवेदन देते हुए आरोपी ठेकेदार मो शमीम के खिलाफ कार्रवाई कर अपने पुत्र एवं दामाद की वापसी की गुहार लगायी है.
दूसरी ओर मोहनपुर पंचायत के ही मुसहरी टोला महादलित बस्ती के नोकेश ऋषि पिता घोतू ऋषि विगत 15 दिनों से मालदा टाउन के कालिया चौक में ठेकेदार द्वारा बंधक बना हुआ है. बताया जाता है कि लोकेश ऋषि गांव के ही मनोज ऋषि के कहने पर 10-12 लोग ठेके पर मजदूरी करने मालदा कलियाचक गये हुए थे.
एक माह तक काम भी किये. मगर वहां ठेकेदार द्वारा 12 घंटा से अधिक काम कराये जाने से सभी लोग तंग आकर वहां से लौट गये और इसी गुस्से में ठेकेदार ने लोकेश ऋषि को पकड़ कर न सिर्फ मारपीट किया. बल्कि उन्हें बंधक बनाकर उनके परिजनों को फोन कर पैसे देने की मांग करने लगे हैं. प्रशासन भी कार्रवाई करने में काफी सुस्त नजर आ रही है. परिजन जनप्रतिनिधि लेकर प्रशासन तक की गुहार लगा चुके है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन