प्रताड़ना को ले पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Updated at : 26 Jul 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : शहर के ललियाही निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारने पीटने का आरोप लगाते हुए अपने पति के विरूद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता प्रियंका ने बताया कि जिले के फलका के निवासी बबन राय से उसकी शादी तकरीबन नौ वर्ष हुयी थी. शादी के […]
विज्ञापन
कटिहार : शहर के ललियाही निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारने पीटने का आरोप लगाते हुए अपने पति के विरूद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता प्रियंका ने बताया कि जिले के फलका के निवासी बबन राय से उसकी शादी तकरीबन नौ वर्ष हुयी थी. शादी के कुछ वर्ष बाद बबन ने शहर मे रहने का फैसला लेते हुए वह उनलोगों को लेकर शहर आ गये.
सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में मेडिकल दूकान चलाते हुए जीवन निर्वाह करने लगा . लेकिन इस दरम्यान बबन को शराब पीने की बुरी लत लग गयी. बबन की पत्नी अपने पति की बुरी लत को छुडाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रही. जब भी वह अपने पति का विरोध करती.
पति उसे बुरी तरह मारता पीटता. उसके शराब नही छोड़ने के कारण वह तंगी से गुजरने लगी. जिस कारण रोज घर में मारपीट व विवाद होने लगा. जब भी अपने पति का विरोधी करती पति उसकी बुरी तरह से पिटायी कर देता. अपने पति की बुरी लत के एवं उसकी प्रताड़न से मानसिक रूप से वह बीमार हो गयी. जिसके बाद उसे बीमारी ने जकड़ लिया .
पत्नी की बीमारी को देख पति ने उसे किसी चिकित्सक को नही दिखाकर उसका घर में ही इलाज करने लगा. घर में ही सलाईन व अन्य दवाई देने लगा. चिकित्सक के बिना सलाह के पति अपनी मनमर्जी से ही उसे दवाई के रूप में सलाईन चढ़ाते रहा. जिस कारण प्रियंका की स्थिति काफी बिगड़ने लगी. अपनी बिगड़ते स्थिति को देख प्रियंका ने अपनी मां व भाई को सारी बात बतायी.
घटना की जानकारी मिलते ही भाई व मां अपनी बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि उसकी स्थिति काफी खराब थी. जिसके बाद उसने महिला चिकित्सक से संपर्क किया तो चिकित्सक ने जब पीड़िता की बात सुनी तो वह अवाक रह गयी.
महिला चिकित्सक ने कहा कि प्रियंका के शरीर में ब्लड की कमी है. जिस कारण उसका शरीर में सूजन आ गया है. अगर इस प्रकार ही उसे पानी चढ़ाया जाता तो कुछ दिनों में ही उसकी मौत भी हो सकती थी. इस बात पर प्रियंका ने अपने बच्चों के साथ पति को छोड़ने का निर्णय लेते हुए उसके विरूद्ध लिखित आवेदन सहायक थाना में दिया. पुलिस पीड़ित पत्नी की लिखित शिकायत पर जांच में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




