दोपहर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलायी राहत

Updated at : 27 Jun 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
दोपहर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलायी राहत

कटिहार : बारिश होने के साथ हवा चलने से आमलोगों को गर्मी से राहत मिली है. बुधवार की दोपहर 2:30 बजे झमाझम बारिश होने से आम लोगों काफी खुश देखा गया. कई लोगों ने कहा कि यह बारिश नहीं है बल्कि अमृत बरस रहा है. लेकिन कम बारिश होने से लोग निराश हुए. पिछले एक […]

विज्ञापन

कटिहार : बारिश होने के साथ हवा चलने से आमलोगों को गर्मी से राहत मिली है. बुधवार की दोपहर 2:30 बजे झमाझम बारिश होने से आम लोगों काफी खुश देखा गया. कई लोगों ने कहा कि यह बारिश नहीं है बल्कि अमृत बरस रहा है. लेकिन कम बारिश होने से लोग निराश हुए.

पिछले एक माह से चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी से आम लोग काफी परेशान थे. लेकिन बारिश हो जाने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिला है. बारिश का लुफ्त छोटे-छोटे बच्चे एवं छात्र छात्राओं ने जम के लिया है. मनीपाल पब्लिक स्कूल छात्र-छात्राओं ने बारिश का आनंद जम कर उठाया.
स्कूल में 2:30 बजे छुट्टी हुआ. वाहन से जाने वाले बच्चे अपने अपने वाहन में बैठ गये. लेकिन साइकिल एवं पैदल से जाने वाले छात्र-छात्राएं कुछ देर विद्यालय में रुके. फिर बारिश का आनंद उठाते हुए भींगते हुए अपने अपने घर को चलते बने. बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. कई दिनों से तेज धूप व गर्मी से लोगों का हाल बुरा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन