कटिहारः कार्ड वितरण में धांधली पर भड़का आक्रोश

Updated at : 12 Jun 2014 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहारः  कार्ड वितरण में धांधली पर भड़का आक्रोश

आजमनगरः केंद्र प्रायोजित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड वितरण में धांधली को लेकर लोगों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ की और बीडीओ का घेराव भी किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. लोग मुखिया संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार […]

विज्ञापन

आजमनगरः केंद्र प्रायोजित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड वितरण में धांधली को लेकर लोगों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ की और बीडीओ का घेराव भी किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया.

लोग मुखिया संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान भीड़ आक्रोशित होकर बेकाबू हो गयी और प्रखंड मुख्यालय में तोड़-फोड़ शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने प्रखंड कार्यालय सहित प्रमुख कक्ष में तोड़फोड़ की. आक्रोशितों ने लाखों की संपत्ति का नुकसान कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों केविरुद्ध जम कर नारेबाजी भी की.

धरना प्रदर्शन के दौरान बीडीओ का घेराव भी किया. घटना से भयभीत प्रखंड कर्मी कार्यालय छोड़ भाग खड़े हुए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और घटना की सूचना एसडीपीओ व एसडीओ को दी. जानकारी मिलते ही बारसोई के एसडीओ डॉ महेंद्र पाल व एसडीपीओ हरिमोहन शुक्ला पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे.

थोड़ी मशक्कत के बाद एसडीओ श्री पाल व एसडीपीओ श्री शुक्ला ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. इधर, एसडीओ को जानकारी मिली कि वंचितों की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझ कर घटना को अंजाम दिया है. अब एसडीओ के निर्देश पर घटना को लेकर स्थानीय थाने में अराजक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद में पुलिस जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन