हादसे में पूर्व मुखिया के पुत्र की मौत, बाइकसवार गंभीर
Updated at : 29 Aug 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव की घटना घायल बाइकसवार संदीप का पटना में चल रहा इलाज फलका : थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर सोमवार की रात तेज गति से आ रहे बाइकसवार ने सड़क पार कर रहे युवक को ठोकर मार दिया. इससे बाइकसवार व सड़क पार कर […]
विज्ञापन
फलका थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव की घटना
घायल बाइकसवार संदीप का पटना में चल रहा इलाज
फलका : थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर सोमवार की रात तेज गति से आ रहे बाइकसवार ने सड़क पार कर रहे युवक को ठोकर मार दिया. इससे बाइकसवार व सड़क पार कर रहा युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीण घायलों को फलका स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पूर्णिया रेफर कर दिया गया. पूर्णिया में इलाज के क्रम में परितोष कुमार की मौत हो गयी. सोमवार की रात लगभग नौ बजे संदीप कुमार (20) पिता मुकेश मंडल, लोकनपुर निवासी बाइक से अपनी नानी के यहां शब्दा (पोठिया) जा रहा था. रंगाकोल गांव विषहरी स्थान के समीप रंगाकोल निवासी पूर्व मुखिया युगल किशोर यादव का पुत्र परितोष सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने परितोष को ठोकर मार दिया.
इस दुर्घटना में बाइकसवार संदीप व सड़क पार कर रहा परितोष गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाबत मृतक के परिजन के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम बाद जब परितोष का शव घर लाया गया, तो परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घायल बाइकसवार संदीप का इलाज पटना में चल रहा है. उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




