पिस्टल-कारतूस के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2018 5:20 AM
कटिहार : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमराबगान में छापेमारी कर दो आरोपित अपराधी को एक पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध सहायक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष किशोर […]
कटिहार : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमराबगान में छापेमारी कर दो आरोपित अपराधी को एक पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध सहायक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिमराबगान में छापेमारी कर दो आरोपित अजय कुमार सिताराम चमरिया कॉलेज, चंदन कुमार ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी को पकड़ लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित की जब तलाशी ली तो अजय कुमार के पास से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के अापराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. फिलहाल अब तक का कोई उसका अापराधिक इतिहास नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










