कटिहार : बंधन बैंक के कर्मचारी से 1.10 लाख की लूट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 8:42 AM

विज्ञापन

कटिहार : कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हाड़ी-सागरथ पीडब्ल्यूडी पथ के सागरथ ग्राम के समीप ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सोनैली बंधन बैंक के एक कर्मी बीएसपी अजय कुमार राय से एक लाख 10 हजार सात सौ रुपये लूट लिये. इस बाबत कदवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली […]

विज्ञापन

कटिहार : कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हाड़ी-सागरथ पीडब्ल्यूडी पथ के सागरथ ग्राम के समीप ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सोनैली बंधन बैंक के एक कर्मी बीएसपी अजय कुमार राय से एक लाख 10 हजार सात सौ रुपये लूट लिये.

इस बाबत कदवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कदवा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. लूट के शिकार अजय कुमार राय ने कदवा थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह सागरथ ग्राम से रुपये की वसूली कर वापस बंधन बैंक सोनैली जा रहा था कि रास्ते में यह घटना घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन