जिला पुलिस की कार्रवाई में दो दिनों में 116 लोग गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :14 Apr 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
जिला पुलिस की कार्रवाई में दो दिनों में 116 लोग गिरफ्तार

जिला पुलिस की कार्रवाई में दो दिनों में 116 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो दिनों तक चलाया गिरफ्तारी अभियान कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने दो दिनों के अंतराल कुल 116 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा 291 और अजमानतीय वारंट एवं 25 कुर्की का निष्पादन किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आंचल पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्ष ओपी अध्यक्ष ने संपूर्ण जिले में एक विशेष अभियान चलाया. वारंट, कुर्की, इश्तिहार के निष्पादन एवं विभिन्न शीर्षों में गिरफ्तारी को लेकर चलाये गये अभियान में हत्या के मामले में एक हत्या के प्रयास के मामले में नौ, अपहरण के मामले में एक, एनडीपीसी एक्ट के मामले में दो, चोरी के मामले में दो, मध् निषेध के मामले में 17 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जबकि बलात्कार के मामले में एक विविध मामलों में 83 कुल 116 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. अजमानतीय वारंट के मामले में 291 लोग, 96 फरार आरोपी के घर 96 अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया गया है. जबकि 25 फरार अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जप्ती का तामिल किया गया है. वारंट के मामले में 59 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा 183 अभियुक्त को रिकॉल पर मुक्त किया गया. एसपी कार्यालय के अनुसार नगर थाना में एनबीडब्ल्यू में 48, इश्तिहार 19, कुर्की चार, विभिन्न शीर्ष मे आठ आरोपी को जेल भेजा गया. जबकि रिकॉल पर 20 व्यक्ति को छोड़ा गया. सहायक थाना में एनबीडब्ल्यू में 12 लोग, सोलह फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाए, चार अभियुक्त के घर की गयी कुर्की जब्ती, विभिन्न शीर्षों में कुल चार अभियुक्त को जेल भेजा गया. कोढ़ा थाना में एनबीडब्ल्यू के मामले में 68 लोगों पर कार्रवाई,13 अभियुक्त के घर इस्तेहार चिपकाए,11 आरोपी को गिरफ्तार किया.फलका थाना में 16, मनिहारी थाना में 25एनबीडब्ल्यू, अमदाबाद थाना में नौ, बारसोई थाना में नौ, आजमनगर थाना में 11, कदवा थाना में 15, बलिया बेलौन थाना में दस, आबादपुर थाना में 10 वारंट का निष्पादन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन