एसपी ने लाइन-डे पर नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने लाइन-डे पर नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

एसपी ने सोमवार को पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कटिहार. एसपी ने सोमवार को पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. एसपी शिखर चौधरी ने लाइन डे के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने अनुशासन, दक्षता और कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के क्रम में परेड, शारीरिक दक्षता व हथियारों के रख-रखाव की जांच की गयी. इस दौरान प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों, अनुशासन, परेड अभ्यास तथा शारीरिक दक्षता का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया. इस अवसर पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही, लाइन डे के अवसर पर पुलिस केंद्र, का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के भी उचित दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन