SRH vs DC: हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, दिल्ली को मिला 243 का पहाड़ जैसा टारगेट

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :21 Apr 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Sharma

DC के खिलाफ SRH के अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद पर जड़े 135 रन

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 में 242 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. मैच जीतने के लिए अब दिल्ली को 243 रन बनाने होंगे. अभिषेक ने 68 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के जड़कर नाबाद 135 रन बना डाले. दिल्ली के गेंदबाज केवल दो ही विकेट निकाल पाए.

विज्ञापन

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार के मुकाबले में बल्ले से अपना दबदबा कायम रखते हुए विपक्षी टीम के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. अभिषेक शर्मा के नाबाद शतक के दम पर हैदराबाद ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 242 रनों का विशाल स्कोर बनाया. टीम का रन रेट 12.1 रहा, जिससे साफ है कि बल्लेबाजी कितनी आक्रामक रही. इस मैच के सबसे बड़े आकर्षण रहे अभिषेक शर्मा. उन्होंने शुरुआत से ही मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट लगाए. अभिषेक ने 135 रनों की नाबाद पारी खेली, जो सिर्फ 68 गेंदों में आई. उनकी इस शानदार पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 198.53 का रहा, जिसने विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया.

दिल्ली ने सनराइजर्स की बैटिंग के लिए बुलाया था

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सनराइजर्स ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मुकाबले जीते हैं और बराबर अंकों के साथ सनराइजर्स चौथे नंबर पर और डीसी पांचवें नंबर पर काबिज है. जो भी टीम जीतेगी, वह टेबल में छलांग लगाएगी.

नीतीश राणा की जगह आकिब नबी दिल्ली की टीम में

टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. किस्मत अच्छी चल रही है. अगर सारे मैच जीत पाते तो और भी अच्छा होता. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं DC के लिए 100 मैच खेलूंगा. उम्मीद है कि आज रात का मैच जीत के साथ खत्म होगा. टीम में संतुलन बनाने के लिए आपको यह समझना होगा कि क्रिकेट में अपनी प्लेइंग इलेवन को कैसे संतुलित किया जाए, आपको किस तरह की विकेट मिल रही है. इसलिए हालात के हिसाब से आप टीम में संतुलन बनाते हैं. जब आपके पास इतनी बड़ी टीम होती है, तो सभी को संभालना मुश्किल हो जाता है. हम सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही खिला सकते हैं. एक बदलाव है, नीतीश राणा की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी.

युवा गेंदबाजों से और ज्यादा चाहते हैं किशन

टॉस के बाद सनराइजर्स के स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ने कहा, ‘विकेट के बारे में अभी फैसला करना मुश्किल है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह वैसी ही विकेट है जिस पर हमने पिछले दो मैच खेले थे. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि विकेट कैसा खेलती है और हम इसके साथ कैसे आगे बढ़ते हैं. हमने कुछ बदलाव किए हैं. वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यह नतीजों के बारे में नहीं, बल्कि खेल को कैसे लागू किया जाता है और खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति के बारे में ज्यादा है. वे अच्छी मानसिकता में हैं, जैसा कि मैंने पहले कहा था. वे नई-नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं और आप जानते हैं, यही तो कोई भी कप्तान अपने युवा गेंदबाजों से चाहता है. इसलिए हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देंगे और मुझे लगता है कि वे अपनी योजनाओं को इसी तरह लागू करते रहेंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

ये भी पढ़ें…

Abhishek Sharma के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने का मौका

CSK को लगा एक और झटका, स्टार बैटर आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola