बंदी के दिन भी जाम से जूझते रहे शहरवासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 5:35 AM
विज्ञापन
मंगलवार को शहर की दुकानें रहती हैं बंद कटिहार : मंगलवार को शहर के लोग जाम से जूझते रहे. जबकि आज बाजार बंदी का दिन है. बावजूद सुबह से देर शाम तक सभी सउ़कों पर जाम से लोग परेशान हुए. जिसके कारण आम राहगीर काफी परेशान दिखे. खासकर वैवाहिक कार्य में लगे लोगों को जाम […]
विज्ञापन
मंगलवार को शहर की दुकानें रहती हैं बंद
कटिहार : मंगलवार को शहर के लोग जाम से जूझते रहे. जबकि आज बाजार बंदी का दिन है. बावजूद सुबह से देर शाम तक सभी सउ़कों पर जाम से लोग परेशान हुए. जिसके कारण आम राहगीर काफी परेशान दिखे. खासकर वैवाहिक कार्य में लगे लोगों को जाम में फंसने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वैवाहिक कार्य में खरीदारी करने आये लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं. इसके साथ ही बीए पार्ट वन के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र जाने आने में जाम के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
मनिहारी-कटिहार बाईपास रोड के तीन गछिया धर्मकांटा के समीप दर्जनों ट्रक एवं ट्रैक्टर का अनियंत्रित रूप से जहां तहां खड़ा रहने के कारण दिन भर जाम की समस्या बनी रही.
धर्मकांटा सड़क के किनारे रहने के कारण सड़क के दोनों भागों में लंबी लंबी कतार में ट्रक एवं ट्रैक्टरों का अनियंत्रित रूप से खड़ा रहने के कारण जाम की समस्या प्रतिदिन लगी रहती है. वही चौधरी मोहल्ला में प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जाम की समस्या लगी रही. चौधरी मोहल्ला में सड़क के किनारे सब्जी विक्रेताओं के द्वारा दुकान लगाये जाने के कारण सड़कों पर जाम की समस्या हो जाती है. इसी प्रकार पटेल चौक, दुर्गा स्थान चौक, हरिगंज चौक, भगवान चौक, डहेरिया चौक, नया टोला चौक, शिव मंदिर चौक, हरदयाल चौक, शहीद चौक, बाटा चौक के समीप भी जाम की समस्या बनी रही.
इसके अलावा महात्मा गांधी रोड, विनोदपुर रोड, डॉ राजेंद्र प्रसाद रोड, रामकृष्ण मिशन रोड, दुर्गा स्थान रोड, सदर अस्पताल रोड, महिला कॉलेज रोड, डीएस कॉलेज रोड, केबी झा कॉलेज रोड में भी जाम की समस्या प्रतिदिन बनी रहती है. जिसके कारण स्नातक पार्ट वन के परीक्षार्थियों को आज दूसरे दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ा
. परीक्षार्थियों का कहना है कि कटिहार शहर के सभी सड़कों पर जाम लग जाने के कारण परीक्षा केंद्रों में जाने आने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों ने बताया कि अगर प्रशासन के द्वारा परीक्षा अवधि तक सड़क से जाम की समस्या नहीं हटाया गया तो छात्र आंदोलन पर उतारु हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










