बिहार में कानून का राज अपराधियों की खैर नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 5:00 AM
फलका : सूबे में सुशासन की सरकार है. बहुत जल्द यहां कानून की राज स्थापित होगी. अपराधियों और कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. साथ ही बिहार के साथ-साथ केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों के दुःख में साथ है. हर एक बाढ़ पीड़ितों को हर हाल में तय […]
फलका : सूबे में सुशासन की सरकार है. बहुत जल्द यहां कानून की राज स्थापित होगी. अपराधियों और कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. साथ ही बिहार के साथ-साथ केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों के दुःख में साथ है. हर एक बाढ़ पीड़ितों को हर हाल में तय अनुसार मुआवजा मिलेगी. उक्त बातें सूबे के खनन एवं भुतत्व मंत्री बिनोद कुमार सिंह ने रविवार को फलका प्रखंड मुख्यालय परिसर में बाढ़ के समीक्षात्मक बैठक में कही. उन्होंने पहले पारिवारिक लाभ योजना के ग्यारह लाभार्थियों के बीच बीस-बीस हजार रुपये के चेक वितरण किये. मंत्री ने आगे कहा कि मैं आपके दुख में भाग लेने पहुंचे है.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा लगातार जारी है. 18 जिला बाढ़ की विभीषिका झेल रही है. केंद्र सरकार और बिहार सरकार जो बाढ़ आपदा की राहत और सहायता, पीड़ितों तक पहुंचा की नहीं यह जानने के लिए हम हर प्रखंड पहुंच रहे हैं. अगर एक भी बाढ़ प्रभावित परिवार किसी बिचौलियों को बाढ़ का पैसा देता है तो देने और लेने दोनों के विरुद्ध कानूनी करवाई की जायेगी. साथ ही सबंधित प्रखंड के पदाधिकारी भी बख्शे नहीं जायेंगे. मंत्री ने केंद्र और सूबे की सरकार की भी जमकर तारीफ की.
उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवार और फसल क्षति वाले किसानों को मिलने वाले राशि को विस्तार पूर्वक बताया. बाढ़ में मरने वाले पीड़ित परिवारों को 4 और 2 लाख, कुल छह लाख रुपये मिलेंगे. बाढ़ में गिरे पक्का घर के लिए 95 हजार, फुस का 42 सौ रुपये मिलेंगे. इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सुनीता देवी, भाजपा नेता बलराम कुमार साह, संजय झा, प्रमुख सतीश मंडल, शंभू नाथ चौधरी, साजिद आलम, सुनील कर्ण, लक्ष्मण गुप्ता, चंदन चौधरी, मुखिया गोपाल कृष्ण सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










