भारत-नेपाल के बीच रेल लाइन बिछाने का काम ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2017 5:14 AM
कटिहार : अंतरराष्ट्रीय रेल परियोजना के तहत कटिहार रेल मंडल के जोगबनी से विराटनगर (नेपाल) तक बिछाये जाने वाले रेल लाइन का कार्य जमीन अधिग्रहण को लेकर रुक गया है. इसके कारण दोनों देश के बीच रेल सेवा चालू होने में और देरी होने की संभावना जतायी जा रही है. वर्ष 2010-2011 की इस अंतरराष्ट्रीय […]
कटिहार : अंतरराष्ट्रीय रेल परियोजना के तहत कटिहार रेल मंडल के जोगबनी से विराटनगर (नेपाल) तक बिछाये जाने वाले रेल लाइन का कार्य जमीन अधिग्रहण को लेकर रुक गया है. इसके कारण दोनों देश के बीच रेल सेवा चालू होने में और देरी होने की संभावना जतायी जा रही है. वर्ष 2010-2011 की इस अंतरराष्ट्रीय रेल परियोजना के कार्य को वर्ष 2016 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाने की वजह से यह परियोजना का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है. रेलवे सूत्रों की मानें, तो नेपाल में 1.8 किलोमीटर जमीन अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है. इसी जमीन पर रेल पुलिया व रेल लाइन का कार्य होगा. हालांकि भारतीय क्षेत्र में लगभग कार्य पूरा कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










