रोज जाम झेलना बनी है मजबूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 4:03 AM
कटिहार : शहर में पार्किंग की व्यवस्था नदारद है. वाहन चालक चौक-चौराहों पर ही वाहनों को खड़ा करते हैं. इसके कारण पहले से सकरी सड़क और सकरी हो जाती है. इससे हर दस मिनट में जाम की समस्या से शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है. इस ओर न जनप्रतिनिधियों ने कभी ध्यान दिया न ही […]
कटिहार : शहर में पार्किंग की व्यवस्था नदारद है. वाहन चालक चौक-चौराहों पर ही वाहनों को खड़ा करते हैं. इसके कारण पहले से सकरी सड़क और सकरी हो जाती है. इससे हर दस मिनट में जाम की समस्या से शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है. इस ओर न जनप्रतिनिधियों ने कभी ध्यान दिया न ही जिला प्रशासन व नगर निगम ने. कोई भी पार्किंग की व्यवस्था करने के प्रति गंभीर नहीं है. इसके कारण शहर के दुकानदार, व्यवसायी सभी परेशान हैं.
आम राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर अवैध ढंग से ऑटो, मोटरसाइकिल, चार चक्का वाहनों के लगाने की वजह से सड़क पार कर रहे राहगीरों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है. इसके बावजूद भी प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहा पर सुबह होते ही खासकर ऑटो रिक्शा का जमावड़ा लग जाता है. साथ ही सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है. शहर के स्टेशन रोड, बाटा चौक, महमूद चौक, आंबेडकर चौक,
मिरचाईबाड़ी चौक, जीआरपी चौक, हरिदयाल चौक, राम रहीम चौक, दुर्गा स्थान चौक, चंद्रमा चौक, भगवान चौक आदि जगहों पर सुबह होते ही सड़क पर ऑटो अवैध पड़ाव हो जाता है. स्थिति ऐसी हो बनी रहती है कि सड़क पर राहगीरों को चलना मुश्किल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










