13 पंचायतों के 105 वार्ड, 20 विद्यालय, 22 आंगनबाड़ी बाढ़ से हुए प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
13 पंचायतों के 105 वार्ड, 20 विद्यालय, 22 आंगनबाड़ी बाढ़ से हुए प्रभावित

13 पंचायतों के 105 वार्ड, 20 विद्यालय, 22 आंगनबाड़ी बाढ़ से हुए प्रभावित

विज्ञापन

बरारी प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ त्रासदी से करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए है. कई तरह से लोग प्रभावित हुए. बकिया सुखाय पंचायत प्रखंड व जिला मुख्यालय से कट गया. मुखिया एवं जनप्रतिनिधि ने काफी मशक्कत कर जान हथैली पर रखकर राहत सामग्री नाव पर लादकर गंगा से बकिया दियारा पहुंचाया. 13 पंचायतों में बाढ़ का प्रभाव बना रहा. जिससे लोगों के घरों में पानी जाने से परेशान उठानी पड़ी. 105 वार्डो में बाढ़ का पानी घुसा. आंशिक रूप से 25 वार्ड में बाढ़ का पानी रहा. 22 आंगनबाड़ी केन्द्र एवं 26 विद्यालय सहित वार्डों के ग्रामीण पर प्रभावित हुए. बाढ़ की विभिषिका के कारण गंगा से सटे इलाके बाढ़ की उफान में बुरी तरह प्रभावित हुए. अंचल अधिकारी मनीष कुमार बताते है कि बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए 65 राहत शिविर का संचालन किया है. हरेक पीड़ित को भोजन मिले ऐसा प्रयास किया गया है. टीम बनाकर आपदा राहत कार्य को पूरा करने में लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन