गंगा नदी के कटाव में विलीन हुआ मदरसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2017 5:20 AM

विज्ञापन

मनिहारी : गंगा नदी से मनिहारी में लगातार कटाव हो रहा हैं. जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. मनिहारी के बाघमारा और बौलिया पंचायत के दीयरा में गंगा नदी का कटाव लगातार जारी है. वहां मदरसा भवन भी कट गया. कटाव निरोधी कार्य नहीं होने पर लगातार कटाव हो रहा है. कटाव को रोकने […]

विज्ञापन

मनिहारी : गंगा नदी से मनिहारी में लगातार कटाव हो रहा हैं. जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. मनिहारी के बाघमारा और बौलिया पंचायत के दीयरा में गंगा नदी का कटाव लगातार जारी है. वहां मदरसा भवन भी कट गया. कटाव निरोधी कार्य नहीं होने पर लगातार कटाव हो रहा है. कटाव को रोकने के ठोस कदम नहीं उठाये जाने के कारण ऐसा हुआ है. इससे पहले हजारों घर सहित आंगनबाडी केंद्र, हवामहल और विद्यालय कटाव में विलीन हो चुका है.

कटाव पीडित वहां से बेघर होकर बांध पर शरण लिए हुए हैं. एमएसडीपी योजना के तहत नवनिर्मित 25 लाख रुपये से मदरसा भवन और बारह लाख से बाउंड्री वाल का निर्माण हाल में हुआ था. वह भी कट गया और कई भवनों पर कटाव का खतरा है. बाघमारा पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कटाव निरोधक कार्य नहीं होने से कटाव लगातार हो रहा है. हजारों लोग कटाव से बेघर हो गये हैं. उन्होंने कहा कि जल्द कटाव रोकने के लिए ठोस उपाय नहीं होने पर बाघमारा, बौलिया, दिलारपुर, पंचायत सहित मनिहारी शहर भी कट जायेगा.

24865 परिवारों के खाते में भेजी गयी जीआर राशि
बकरीद के अवकाश के बाद भी शनिवार व रविवार को बैंक शाखा खुली रहेगी. शनिवार को दूसरे दिन 10079 बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में अनुग्रह अनुदान की राशि भेजी गयी.दूसरे दिन कुल 6.04 करोड़ की राशि ट्रांसफर किया गया.डीपीआरओ ब्रजेश कुमार विकल ने बताया कि कटिहार में 1000, डंडखोरा में 335, समेली में 82, कोढ़ा में 190, फलका में 288, मनसाही में 76, प्राणपुर में 250, आजमनगर में 1000, कदवा में 4223, अमदाबाद में 2635 पीड़ित परिवारों के खाते में राशि भेजी गई है. जबकि शुक्रवार को आपदा प्रशाखा से जारी रिपोर्ट के अनुसार फूड पैकेट का वितरण का कार्य किया जा रहा है. साथ ही प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि भेजने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 14786 परिवारों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 8.63 करोड़ रुपया भेजा गया. डीपीआरओ ब्रजेश कुमार विकल ने बताया कि बारसोई में 3209, बलरामपुर में 5693, कदवा में 4957 एवं आजमनगर में 927 पढ़ाई परिवारों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से छह-छह हजार की राशि भेजी गई है. उन्होंने बताया कि आरटीजीएस से अनुग्रह अनुदान की राशि भेजने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश डीएम के द्वारा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन