दिनभर जाम से जूझे लोग हद है . शहर में जाम की समस्या होती जा रही विकराल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2017 6:20 AM
कटिहार : शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है. बुधवार को एक भी ऐसी सड़क नहीं बची जहां जाम नहीं लगा था. घंटों तक लोग जाम में फंस कर परेशान होते रहे. ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने वाले जवान भी जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में कुछ नहीं कर सके. […]
कटिहार : शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है. बुधवार को एक भी ऐसी सड़क नहीं बची जहां जाम नहीं लगा था. घंटों तक लोग जाम में फंस कर परेशान होते रहे. ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने वाले जवान भी जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में कुछ नहीं कर सके. शहर के शहीद चौक, जीआरपी चौक, विनोदपुर रोड, गर्ल्स स्कूल रोड, मंगलबाजार, एमजी रोड, कालीबाड़ह रोड, शिव मंदिर चौक आने वाली सड़क सहित अन्य सड़कों पर घंटों तक जाम लगा रहा.
जीआरपी चौक की हालत पूर्वाह्न 10.30 बजे यह थी कि चालक बड़ी बस व दर्जनों ऑटो बीच सड़क पर खड़ा कर रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को बैठा रहे थे. एक तो सकरी सड़क ऊपर से बीच सड़क पर वाहन लगाने से यहां बार-बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. ट्रैफिक पुलिस भी इससे अनजान बनी थी. इसके कारण लोग दोपहर तक जाम से जूझते रहे. यही स्थिति शहीद चौक पर दिखी. कालीबाड़ी से शिवमंदिर चौक की ओर आने वाली सड़क पर सउद आलम क्लिनक के निकट वाहनों को खड़ा करने के कारण बार-बार जाम की समस्या
उत्पन्न हो रही थी. विनोदपुर रोड में बड़ी संख्या में निजी क्लिनिक है. पूरे जिले भर से मरीज यहां इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं. मरीज अपने साथ दो चक्का, चार चक्का, ऑटो, रिक्शा आदि से पहुंचते हैं. सड़क पर वाहनों के खड़ी कर दिये जाने की वजह से पूरे दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रही. किसी भी चिकित्सक के पास पार्किंग की कोई जगह नहीं है. इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को प्रतिदिन भुगतना पड़ रहा है. बुधवार को इस रोड पर पूरे दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रही. जाम को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस नदारद रहे. लोग खुद से जाम को हटा रहे थे और आगे बढ़ रहे थे. राजेंद्र प्रसाद पथ में न्यू मार्केट मंडी है. सब्जी, फल, रासायनिक खाद, दवाई, जीवन उपयोगी सामग्रियों का मंडी भरा पूरा है. लेकिन सब्जी मंडी के कारण सड़क काफी छोटी होती जा रही है. सड़क के दोनों किनारों में थोक विक्रेता तथा खुदरा विक्रेता सड़क पर ही दुकानदारी चला रही है. जिसके कारण सड़क मंडी का रूप ले ले चुका है. जिस कारण इस सड़क पर राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है. यह सड़क पर दिनभर गुजरी बाजार लगा रहता है. जिसके कारण सड़क पर वाहन का चलना दूभर हो गया है. जिसको लेकर आम लोग परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










