तेज धार में बह गया, मौत दुखद . बीमार बच्चे के लिए दवा लाने जा रहा था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2017 6:37 AM

विज्ञापन

मामला बलुआ पंचायत के फुलवरिया गांव का हसनगंज : प्रखंड क्षेत्र में आई प्रलयकारी बाढ़ ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली. बलुआ पंचायत के फुलवरिया गांव से फुलवरिया चौक से पनसेरवा जाने वाले मार्ग में बना पुल ध्वस्त हो जाने के कारण पानी का बहाव काफी तेज हो गया है. सड़कें नदी का […]

विज्ञापन

मामला बलुआ पंचायत के फुलवरिया गांव का

हसनगंज : प्रखंड क्षेत्र में आई प्रलयकारी बाढ़ ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली. बलुआ पंचायत के फुलवरिया गांव से फुलवरिया चौक से पनसेरवा जाने वाले मार्ग में बना पुल ध्वस्त हो जाने के कारण पानी का बहाव काफी तेज हो गया है. सड़कें नदी का रूप धारण किए हुए हैं. इसी बीच शनिवार की सुबह फुलवरिया निवासी हरिनारायण महतो पिता स्व फूलचू महतो अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने केले के थंब से बनी नाव से कटाव स्थल को पार कर रहा था. अचानक पानी में तेज करंट होने कारण वह डूब गया. ग्रामीणों के द्वारा बचाने की कोशिश की गई लेकिन नाव उपलब्ध नहीं होने कारण लोग उसे नहीं बचा सके.
महेंद्र महतो, रंजीत कुमार महतो, विनोद महतो, सुबल महतो, देवेंद्र महतो, बानेश्वर महतो, नारायण महतो, शिव शंकर महतो, लखन महतो, अशोक महतो, संजय महतो सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि अगर नाव की व्यवस्था होती तो उसे बचाया जा सकता था. लोगों ने कहा कि आज चार दिनों से पूरा गांव बाढ़ से प्रभावित है. यहां तक कि पुल ध्वस्त हो जाने कारण मार्ग अवरुद्ध है.
रोजितपुर में युवक डूबा : कटिहार. बाढ़ की चपेट में आने से रोजितपुर निवासी एक युवक की मौत हो गयी. शनिवार को गोताखोर ने शव निकाला. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को देते हुए परिजनों ने खुद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोजितपुर में आयी बाढ़ आशिफ को अपने साथ बहा ले गयी थी. लोगों ने इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को दी थी. परिजनों व स्थानीय लोगों के मदद से दो दिन बाद आशिफ का शव को बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी, लेकिन पुलिस नहीं आयी. थक हार कर परिजन शव को ठेले पर लाद कर खुद ही पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे. इससे परिजनों व स्थानीय लोगों में रोष था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन