केस कटवा समझ यूपी के युवक की कर दी पिटाई

Updated:
विज्ञापन

ससुराल आया था शाहिद, रात में खाना खाकर गांव में टहल रहा था कोढ़ा : यूपी से अपने ससुराल पवई पहुंचे 30 वर्षीय युवक को केस कटवा समझ कर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर पीट दिया. गंभीर हालत में उसे स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. उत्तर प्रदेश के इटावा से मो शाहिद अपने […]

विज्ञापन

ससुराल आया था शाहिद, रात में खाना खाकर गांव में टहल रहा था

कोढ़ा : यूपी से अपने ससुराल पवई पहुंचे 30 वर्षीय युवक को केस कटवा समझ कर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर पीट दिया. गंभीर हालत में उसे स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. उत्तर प्रदेश के इटावा से मो शाहिद अपने ससुराल पवई आया था. गुरुवार की रात खाना खाकर वह गांव में टहलने निकला था. इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बातचीत में भाषा में अंतर होने पर शाहिद को केस कटवा समझ कर पीटना शुरू कर दिया. जब तक उसके ससुराल वाले मौके पर पहुंचे, तब तक लोगों ने उसे पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
गंभीर हालत में ससुराल वालों ने शाहिद को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. थाने को लिखित सूचना पीड़ित परिवार के लोगों ने दी है. इसमें पवई गांव के मो जाकिर व अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है. शाहिद की पत्नी रुख्सार खातून ने बताया कि गुरुवार शाम मो शाहिद के साथ मो अख्तर डुम्मर से पवई गांव आने के दौरान लोगों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन