20 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

हथवाड़ा पंचायत की बालू टोला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार के फलका से रिपोर्ट,

फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत की बालू टोला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान बालू टोला निवासी हेमंती देवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार फलका पुलिस को सूचना मिली थी कि बालू टोला गांव में अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से 20 लीटर देशी शराब बरामद की. बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने मौके से हेमंती देवी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन