ePaper

Chandra Grahan-Kartik Purnima: सिर पर सामान-हथेली पर जान, 'आस्था की पहचान...गंगा स्नान', देखें PHOTOS

Updated at : 08 Nov 2022 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan-Kartik Purnima: सिर पर सामान-हथेली पर जान, 'आस्था की पहचान...गंगा स्नान', देखें PHOTOS

Chandra Grahan 2022: Kartik Purnima Snan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है. इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गंगा स्नान का मुहूर्त आज शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

Kartik Purnima Snan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है. चंद्रग्रहण को बेहद अशुभ घटना माना जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है.

undefined

आज के दिन गंगा स्नान के साथ दान पुण्य का कार्य भी महत्वपूर्ण है. इस पावन मौके का लाभ लेने के लिए राजधानी पटना में हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी.

undefined

गया, नावादा, शेखपुरा, जहनाबाद आदि जिले से हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं गंगा स्नान के लिए देर शाम सोमवार को ही पटना पहुंच चुकी थी.

undefined

पटना में गंगा स्नान करने आए लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई घाटों को तैयार किया गया था. इन घाटों पर एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया था.

undefined

गुलाबी ठंड के बीच अहले सुबह ही लोगों ने गंगा की शीतल जलधारा में डुबकी लगायी. गंगा स्नान के बाद लोग भगवान के नाम का जाप भी करते नजर आए.

undefined

कहा जाता है कि आस्था के आगे सबकुछ छोटा पड़ जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी कुछ ऐसा ही प्रतित हुआ. गंगा स्नान करने वाले भक्त कच्ची पगडंडियों के आगे भी हार नहीं मानें.

undefined

चंद्रग्रहण के चलते सूतक काल लग चुका है. इस वजह से गंगा स्नान के बाद लोगों ने नदी के किनारे ही अपने आराध्य देव की पूजा की.

undefined

गंगा स्नान के बाद अन्य जिले से आयी महिलाएं अपने-अपने गंतव्य स्थल तक जाने के लिए आतुर नजर आयी. पटना जंक्शन के पास हजारों महिलाओं की भीड़ नजर आयी.

undefined

भीड़ को नियंत्रित और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी के विभिन्न संवेदनशील जगहों पर पुलिस की स्पेशल ड्यूटी लगायी थी. इस मौके पर पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन