ePaper

Kaimur News : गांव की सामाजिक व आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी

Updated at : 18 Apr 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : गांव की सामाजिक व आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी

जिले की अखलासपुर पंचायत में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का डीएम सावन कुमार ने शुभारंभ किया गया. यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गांव की सामाजिक और आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.

विज्ञापन

भभुआ शहर. जिले की अखलासपुर पंचायत में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का डीएम सावन कुमार ने शुभारंभ किया गया. यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गांव की सामाजिक और आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे बिना किसी संकोच के अपने गांव और टोले की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रख सकती हैं. साथ ही उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को चिह्नित करें और उनके संभावित समाधानों पर प्रशासन को सुझाव दें. साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचे, इसके लिए महिलाओं को स्वयं जागरूक होकर आगे आना होगा. कार्यक्रम के अंत में डीएम ने कहा महिला संवाद कार्यक्रम को जिले की अन्य पंचायतों में भी चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं तक यह प्रयास पहुंचे, जिससे प्राप्त सुझावों और समस्याओं को एकत्र कर संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा जाये. इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. उन्होंने अपने-अपने गांवों की समस्याएं जैसे– जल निकासी, सड़क की स्थिति, विद्यालयों की दशा, पोषण से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, रोजगार के अवसर आदि पर खुलकर चर्चा की. महिलाओं ने यह भी साझा किया कि जीविका समूहों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में काफी मदद मिली है और वे अब अपने परिवारों और समुदायों में निर्णय लेने की भूमिका निभाने लगी हैं. कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने समूह संचालन, स्वरोजगार, बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन आदि विषयों पर भी अपने अनुभव साझा की. = सभी प्रखंडों में होगा महिला संवाद कार्यक्रम यह संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो न केवल महिलाओं को आवाज देने का माध्यम बनेगा, बल्कि शासन को जमीनी हकीकत से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. महिला संवाद कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है. मौके पर निदेशक डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन