महिला का शव लेकर परिजन पहुंचे समाहरणालय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2024 10:04 PM

विज्ञापन

सोमवार को एक घटनाक्रम में भगवानपुर थानाक्षेत्र के टोड़ी गांव के कुछ लोग एक वृद्ध महिला का शव लेकर समाहरणालय पहुंच गये.

विज्ञापन

भभुआ सदर. सोमवार को एक घटनाक्रम में भगवानपुर थानाक्षेत्र के टोड़ी गांव के कुछ लोग एक वृद्ध महिला का शव लेकर समाहरणालय पहुंच गये. यहां शव लेकर आये लोग मृत महिला के जवान बेटे की एक माह पूर्व हुई हत्या पर पुलिस की कार्रवाई नहीं होने व आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण से सदमे में वृद्ध महिला की मौत हो जाने की बात डीएम को बतायी और मामले में इंसाफ की मांग की. डीएम ने शव के साथ समाहरणालय पहुंचे परिजनों को युवक के मौत मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजने का निर्देश दिया. डीएम के आश्वासन के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. यहां पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृत महिला तोड़ी गांव निवासी शंभु मल्लाह की पत्नी जीरा देवी बतायी जाती है. इधर, चचेरे भाई बलवंत मल्लाह का कहना था कि पिछले महीने के दो मार्च को उसके भाई राजेश मल्लाह की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी. इसको लेकर उसकी बड़ी मां अभियुक्तों पर कार्रवाई के लिए थाना से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुकी थी. लेकिन, उनकी कही सुनवाई नहीं हो रही थी. इसी को लेकर वह सदमे में थी और सोमवार सुबह उनकी अचानक मौत हो गयी. = युवक की मौत के मामले की चल रही जांच इधर, इस मामले में भगवानपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि युवक की मौत किस प्रकार हुई है. अभी इसकी जांच चल रही है. मामले में कुछ लोगों को पकड़ा गया था. लेकिन, उनकी संलिप्तता नहीं मिली है. अगर युवक की हत्या की गयी है, तो पुलिस हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन