करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत गोई पंचायत के जिगना गांव में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चांद. प्रखंड अंतर्गत गोई पंचायत के जिगना गांव में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान जिगना गांव के राधे राम की लगभग 45 वर्षीय पत्नी जोखनी देवी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया ताता है कि बुधवार को राधे राम के घर बच्चे खेल रहे थे, तभी लाठी से बिजली के तार पर लग गया और लाठी से लगने पर बिजली का तार टूट कर घर में रखे बक्से पर गिर गया. जोखनी देवी दूसरे के घर गांव में गयी थी. उसके बेटे ने जब उसे घर बुलाया, तब जोखनी देवी घर आकर धारा प्रवाहित बिजली का तार गिरे बक्से को स्पर्श कर लिया, जिससे वह बक्से में चिपक गयी. इसको देखकर बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे. मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और काफी सतर्क होकर तार को हटाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. मौत की सूचना मिलते ही घर तथा गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया. जोखनी देवी को दो लड़के व एक लड़की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन