दहेज को लेकर महिला को पीटा, पुलिस ने बचायी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 8:58 PM
हेज में अपाचे मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया.
भभुआ सदर. दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. पिटाई की सूचना पर जब महिला के मायके वाले पुलिस लेकर ससुराल पहुंचे, तब जाकर उसकी जान बच सकी. महिला को ससुराल वालों द्वारा बुरी तरह से पिटाई कर उसे चटाई में लपेट दिया था. मारपीट से घायल महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में घायल हुई महिला सोनम कुमारी पति ब्रजेश चौधरी के पिता कुदरा थानाक्षेत्र के छोटका कझार निवासी धनराज चौधरी ने भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि उसने अपनी बेटी सोनम कुमारी की शादी काफी धूमधाम के साथ भभुआ वार्ड संख्या 24 निवासी स्व सत्यनारायण चौधरी के बेटे ब्रजेश चौधरी के साथ की थी. शादी के बाद उसने बेटी को काफी सामान देकर विदा किया था, लेकिन शादी बीतने के तीन चार दिन बाद ही बेटी के पति सहित ससुराल वालों के द्वारा पिता से दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की सिकड़ी मांगकर लाने को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करने लगे. इस बीच उसकी बेटी को एक बच्चा भी पैदा हो गया लेकिन पति और ससुराल वालों का मारपीट व प्रताड़ना जारी रहा. इसी बीच 18 जुलाई को उसे जानकारी मिली कि उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे चटाई में लपेटकर अचेतावस्था में फेंक दिया गया है. सूचना मिलने पर वह तत्काल डायल 112 की पुलिस टीम के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो सभी आरोपित मौके से भाग चुके थे, जबकि उसकी बेटी घर के एक कोने में चटाई से लिपटी पायी गयी, जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. इधर, इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










