Kaimur News : कैमूर में बादलों की आवाजाही व बारिश के बावजूद गर्मी व उमस चरम पर

Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 6:35 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच, बीते शनिवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई प्री-मानसून की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया था

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच, बीते शनिवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई प्री-मानसून की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया था. हालांकि, महज आधे घंटे की इस राहत के बाद बढ़ी भीषण उमस ने लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को भी इस चिपचिपाती गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच तीखी धूप लोगों को बेहाल करेगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है.

पुरवा हवा और 51% आर्द्रता ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर बाद आंधी-बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जिले में लगातार चल रही पुरवा हवा और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 51 प्रतिशत से अधिक होने के कारण उमस का प्रकोप बरकरार है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज रविवार को दोपहर के बाद 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी प्रबल संभावना बनी हुई है. सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दिन के समय 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब से पश्चिम की ओर हल्की हवाएं चलेंगी.

जानिए आज कैसा रहेगा तापमान का हाल

रविवार को जिले में तापमान की स्थिति कुछ इस तरह रहने का अनुमान लगाया गया है:

अधिकतम तापमान: लगभग 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान: लगभग 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

दोपहर 10 बजे के बाद निकलने वाले बरतें ये सावधानियां

मौसम के इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए आम जनता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आज तीखी धूप, भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को दिन में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए, सुबह 10 बजे के बाद बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. अगर बाहर निकलना बहुत आवश्यक हो, तो धूप और लू से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता और पानी की बोतल रखना बिल्कुल न भूलें.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन