कैमूर: साइबर ठगी से बचाव को लेकर हाटा में जागरूकता कार्यक्रम, OTP और अनजान लिंक से सावधान रहने की अपील

Updated:
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करती साइबर डीएसपी एवं नगर अध्यक्ष

चैनपुर प्रखंड में साइबर अपराध से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साइबर क्राइम टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए, जिसमें OTP साझा न करने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Kaimur News: चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा स्थित प्रजापति वाटिका दो में मंगलवार को साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में साइबर क्राइम टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. कार्यक्रम में नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, साइबर क्राइम टीम की डीएसपी नीतू सिंह, एसआई वर्षा कुमारी और साइबर एक्सपर्ट आनंद कुमार मौजूद रहे.

OTP और अनजान लिंक से रहें सावधान

डीएसपी नीतू सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लगभग सभी लोगों के हाथों में इंटरनेट युक्त मोबाइल है. साइबर अपराधी लिंक भेजकर या OTP की जानकारी लेकर लोगों के बैंक खाते से रुपये निकाल लेते हैं. उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा नहीं करने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर थाना या स्थानीय थाना को इसकी सूचना देनी चाहिए.

महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

एसआई वर्षा कुमारी ने महिलाओं को 112, 181, 1930 और 1938 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी. वहीं नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने साइबर अपराध से बचाव से संबंधित जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. मौके पर वार्ड पार्षद डिंपल जायसवाल, पिंटू सिंह समेत सभी पार्षद, कर्मी, स्वच्छता पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन