कैमूर: चैनपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र देता प्रभारी चिकित्सकता अधिकारी
कैमूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 15 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस आयोजन में स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने रक्तदान को 'महादान' बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होता है.
Kaimur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है. लोगों द्वारा किए गए रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.
अजय कुमार ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं. कुछ लोगों का मानना है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, जबकि ऐसा नहीं है. स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है. रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है.
रक्तदान के लिए किया गया जागरूक
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति कुमारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कभी भी रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है. ऐसे में सभी लोगों को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए. उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया. उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आ सकें.
ये लोग रहें मौजूद
रक्तदान शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति, लोकेश कुमार बिठाला, राहुल जागीर, आकृति वर्मा, रविनेश कुमार, राहुल सक्सेना, अनिल कुमार, आनंद पटेल, सिद्धार्थ सिंह आदि ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










