यूपी बोर्ड जिला टॉपर रेखा बिंद को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

चंदौली स्थित सूर्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर डॉ गौतम त्रिपाठी ने सोमवार को यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रेखा बिंद को सम्मानित किया

विज्ञापन

कर्मनाशा. जिले से सटे चंदौली स्थित सूर्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर डॉ गौतम त्रिपाठी ने सोमवार को यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रेखा बिंद को सम्मानित किया. कवई पहाड़पुर निवासी राजेश कुमार की पुत्री रेखा बिंद ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है, बल्कि पूरे प्रदेश में भी 14वां स्थान लाकर चंदौली का नाम रोशन किया है. सोमवार को जब रेखा बिंद जिला मुख्यालय पहुंची हुई थीं, तब जानकारी मिलते ही डॉ गौतम त्रिपाठी ने वहां पहुंचकर उन्हें 11,000 रुपये का चेक प्रदान किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बेटा व बेटी एक समान हैं. बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता व जिले का मान बढ़ा रही हैं. उन्होंने बताया कि रेखा बिंद का उत्साहवर्धन करने के लिए ही उन्हें सम्मानित किया गया है, ताकि वह और आगे बढ़ें व समाज के लिए प्रेरणा बनें.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन