Kaimur News : स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार चौकीदार सहित दो लोगों की मौत

र्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा-चांद नहर पथ पर पिपरी गांव के समीप शनिवार को स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार चौकीदार सहित दो लोगों की मौत हो गयी. साथ ही स्कार्पियो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
कर्मनाशा/ दुर्गावती. दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा-चांद नहर पथ पर पिपरी गांव के समीप शनिवार को स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार चौकीदार सहित दो लोगों की मौत हो गयी. साथ ही स्कार्पियो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में चौकीदार ओम प्रकाश यादव व अजय कुशवाहा दोनों जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया गांव के निवासी हैं. जबकि, घायल स्काॅर्पियो चालक प्रभात पटेल अंचल कार्यालय दुर्गावती का कर्मी है. जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश यादव व अजय कुशवाहा कर्मनाशा-चांद नहर पथ से बाइक पर सवार होकर ढड़हर पंचायत अंतर्गत कुड़ारी गांव जा रहे थे. पिपरी गांव के समीप चांद की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो बाइक सवारों को जोरदार धक्का मारते हुए पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गये तथा ओमप्रकाश व अजय कुशवाहा बाइक से उछलकर कुछ दूर जा गिरे, जिसमें दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. उधर, स्कॉर्पियो चालक प्रभात पटेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया, जहां हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर कर दिया. इधर, घटना की जानकारी बिछिया गांव में पहुंचते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल व दुर्गावती थाने पहुंचे. साथ ही सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया. उधर, इस दर्दनाक घटना से बिछिया गांव में कोहराम मच गया और शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बताया जाता है कि ओम प्रकाश यादव मूल रूप से डुमरी गांव के निवासी हैं, लेकिन इधर काफी वर्षों से उनका परिवार बिछिया गांव में ही घर बनाकर रह रहा है. ओमप्रकाश दुर्गावती थाने के चौकीदार थे, जो बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे और अपने पिता के इकलौते पुत्र थे. उधर, अजय कुशवाहा भी अपने पिता का इकलौता पुत्र था. ओम प्रकाश यादव को एक पांच वर्ष का लड़का है तथा अजय को एक 12 वर्ष की लड़की तथा सात वर्ष का लड़का है. ओमप्रकाश व अजय की असमय मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. – क्या कहते हैं अधिकारी दुर्गावती अंचलाधिकारी सानंद कुमार ने बताया कि स्काॅर्पियो सवार व्यक्ति अंचल में कार्यपालक सहायक कर्मी प्रभात कुमार पटेल हैं, जो पिपरी गांव के समीप घटना में घायल है, वह आज छुट्टी पर थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




