पुरुषोत्तमपुर से मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी रघुनाथ बिंद के पुत्र राम अवध बिंद व शंभू बिंद शामिल बताये जाते हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस मारपीट से संबंधित आवेदन पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी पिंटू गोंद की पत्नी बंटी देवी द्वारा दिया गया था, जिसमें उसके द्वारा 10 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया था. उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन