कचहरी गेट से दिनदहाड़े बाइक ले उड़े चोर

Updated at : 25 Mar 2026 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
कचहरी गेट से दिनदहाड़े बाइक ले उड़े चोर

KAIMUR NEWS.शहर के कचहरी गेट के पास खड़ी एक व्यक्ति की बाइक शातिर चोर बुधवार दोपहर उड़ा ले गये.

विज्ञापन

भभुआ सदर.

शहर के कचहरी गेट के पास खड़ी एक व्यक्ति की बाइक शातिर चोर बुधवार दोपहर उड़ा ले गये. इस मामले में करमचट थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी सुनील कुमार ने नगर थाना में एफआइआर दर्ज करायी है.पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार को एक केस के सिलसिले में अपने अधिवक्ता से मिलने सुबह करीब 10:15 बजे भभुआ व्यवहार न्यायालय आये थे. अपनी बाइक कचहरी गेट के समीप खड़ी कर दी थी. अधिवक्ता से मुलाकात करने के बाद जब वह करीब 10:45 बजे वापस गेट के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. इसके बाद उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका.घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन